• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग लगातार तीसरे दिन बंद,रामबन में 2 लोग जिंदा दफन

Fresh snowfall, rains disrupt life in Jammu and Kashmir, all weather road - Jammu News in Hindi

जम्मू। जवाहर सुरंग इलाके में हिमस्खलन और रामबन जिले में पिछले कुछ दिनों में हुए भूस्खलनों के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बुधवार को लगातार तीसरे दिन बंद है। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी गुफा क्षेत्र में भारी हिमपात हुआ। इस कारण भैरो घाटी तक की रोपवे और कटरा-सांझी छत हेलिकॉप्टर, बैटरी कार सेवा को रोकना पड़ा।

परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने यह कहा। परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। उन्होंने कहा, "काजीगंड की ओर के सुरंग के क्षेत्र में मंगलवार को हुए भारी हिमस्खलन के मलबे को अभी हटाया नहीं गया है।"

उन्होंने कहा, "हिमस्खलन अगर राजमार्ग पर उत्तर की ओर और कुछ मीटर की दूरी पर हुआ होता, जहां सुरक्षा बलों और सुरंग का मेंटनेंस स्टाफ रहता है तो भारी नुकसान हो गया है। सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ है।"

परिवहन अधिकारी ने कहा, "मौसम में सुधार होते ही मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि यह आज ही शुरू हो जाएगा। उस समय तक वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं दी जाएगी।"

रामबन में 2 लोग जिंदा दफन...

मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर के रामबन जिले में हुए हिमस्खलन में 2 लोग जिंदा दफन हो गए। वहीं अन्य दो लापता लोगों को जवानों ने ढूंढ निकाला। पुलिस ने कहा, 'हिमस्खलन की यह घटना त्रिगाम गांव में शाम लगभग 3 बजे हुई, जिसमें 2 लोग दब गए। मृतकों की पहचान मुहम्मद रफीक (25), और सुमेरना (12) के रूप में हुई है। दो महिलाएं, फातहा बेगम और तजा बेगम लापता थीं, जिन्हें ढूंढ निकाला गया। ये लोग अपने घर जा रहे थे, जब हिमस्खलन की यह घटना घटी।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fresh snowfall, rains disrupt life in Jammu and Kashmir, all weather road
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: snowfall, rains, disrupt life, jammu and kashmir, weather, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jammu news, jammu news in hindi, real time jammu city news, real time news, jammu news khas khabar, jammu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved