• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जम्मू-कश्मीर में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, एक घायल

Four people of the same family died, one injured in a road accident in Jammu and Kashmir - Jammu News in Hindi

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि जिले के सलोरा इलाके में उनकी कार दो ट्रकों से टकरा गई, जिससे कार सवार लोग हताहत हो गये। पुलिस ने बताया कि कार जम्मू से उधमपुर की ओर जा रही थी जब यह दुःखद घटना घटी। कार दो ट्रकों से टकरा गई जिससे उसमें सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने चार घायलों को मृत घोषित कर दिया। पांचवें घायल को उधमपुर शहर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है।
मारे गए लोगों की पहचान नितिन डोगरा, उनकी पत्नी, रितु डोगरा और उनकी बेटियों ख़ुशी और वाणी के रूप में हुई है।
पुलिस ने कहा, घायल की पहचान तीसरी बेटी बृंदा के रूप में हुई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Four people of the same family died, one injured in a road accident in Jammu and Kashmir
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jammu, jammu and kashmir, udhampur, road accident, death, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jammu news, jammu news in hindi, real time jammu city news, real time news, jammu news khas khabar, jammu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved