• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्तराखंड भूस्खलन में मारे गए कश्मीरी मजदूरों के लिए मुआवजे का ऐलान

Announcement of compensation for Kashmiri laborers killed in landslides in Uttarakhand - Jammu News in Hindi

जम्मू । जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एक दिन पहले उत्तराखंड में भूस्खलन में मारे गए छह कश्मीरी मजदूरों के रिश्तेदारों को मुआवजे के रूप में दो-दो लाख रुपये देने की शनिवार को घोषणा की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बारामूला जिले में उड़ी के रहने वाले ये छह मजदूर चारधाम इलाके में भूस्खलन में मारे गए, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। बयान में कहा गया कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए राज्यपाल ने मुआवजे की घोषणा की है। इसमें आगे कहा गया कि उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से शोक संतप्त परिवारों की हरसंभव मदद करने और उनके लिए उत्तराखंड सरकार के संपर्क में बने रहने के लिए कहा है, ताकि मजदूरों के शवों को कश्मीर में उनके गृहनगर में लाया जा सके।" बयान में आगे कहा गया कि उन्होंने अधिकारियों से हादसे में घायल मजदूरों का सर्वोत्तम इलाज सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Announcement of compensation for Kashmiri laborers killed in landslides in Uttarakhand
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: announcement, compensation, kashmiri laborers kill, landslides in uttarakhand, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jammu news, jammu news in hindi, real time jammu city news, real time news, jammu news khas khabar, jammu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved