• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

Amarnath yatra: 1 दिन रद्द रहने के बाद यात्रा फिर से शुरू

Amarnath yatra resumes after daylong suspension - Jammu News in Hindi

जम्मू। खराब मौसम के कारण रविवार को रद्द रही अमरनाथ यात्रा (Amarnath yatra) सोमवार को फिर से बहाल हो गई। पुलिस ने कहा कि 2,675 तीर्थयात्रियों का एक जत्था भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए दो सुरक्षा काफिले में रवाना हुआ।

पुलिस ने कहा, ‘‘इनमें से 1,131 यात्री बालटाल आधार शिविर जा रहे हैं, जबकि 1,544 पहलगाम आधार शिविर जाएंगे।’’

श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों ने कहा, ‘‘चल रही यात्रा के 28वें दिन 1,629 यत्रियों ने पवित्र गुफा में अमरनाथजी के दर्शन किए। अब तक पवित्र गुफा में 3,19,355 यत्रियों ने शिवलिंग के दर्शन किए हैं।’’

कश्मीर में हिमालय पर्वतमाला में समुद्री तल से 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थिति अमरनाथ गुफा में एक बर्फ की संरचना बनती है, श्रद्धालुओं के अनुसार, यह भगवान शिव की पौराणिक शक्तियों का प्रतीक है।

एक जुलाई से शुरू हुई यात्रा 15 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा तक जारी रहेगी।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Amarnath yatra resumes after daylong suspension
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amarnath yatra, अमरनाथ यात्रा, amarnath yatra 2019, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jammu news, jammu news in hindi, real time jammu city news, real time news, jammu news khas khabar, jammu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved