• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था जम्मू से रवाना, आतंकी हमले का खतरा

श्रीनगर। आतंकी खतरे के बीच जम्मू बेसकैंप से अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना हो चुका है। ज्ञातव्य है कि कश्मीर में सालाना होने वाली अमरनाथ यात्रा कल गुरुवार से शुरू हो रही है। वहीं अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह के नेतृत्व में कडी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ। ज्ञातव्य है कि 40 दिन लंबी अमरनाथ तीर्थयात्रा जम्मू से होगी शुरू होगी। जम्मू से गुफा तक का रास्ता 200 किलोमीटर की दूरी पर है। इस यात्रा के लिए 2.30 लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। रिपोर्ट के अनुसार इस बार अमरनाथ यात्रा आतंकियों के निशाने पर है। पहलगाम और बालटाल के मार्ग में आंतकी हमले की संभावना है। वहीं प्रशासन अमरनाथ यात्रियों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रही है। प्रशासन ने सैटेलाइट ट्रैकिंग सिस्टम शामिल करने के साथ ही सुरक्षा पैमाने को उच्चतम स्तर पर पहुंचा दिया है। आतंकी हमले का खतरा: खुफिया इनपुट के अनुसार अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की आशंका है। आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक मुनीर खान ने सेना, सीआरपीएफ और राज्य के कई डीआईजी को पत्र लिखा है। पत्र में पुलिस महानिरीक्षक ने लिखा है कि एसएसपी अनंतनाग से मिले खुफिया इनपुट के मुताबिक आतंकवादियों को 100 से 150 श्रद्धालुओं और करीब 100 पुलिस अधिकारियों की हत्या करने को कहा गया है। साथ ही उनका कहना है कि इस स्तर पर किसी आतंकवादी संगठन द्वारा हमले की संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Amarnath Yatra from tomorrow, intelligence warns Big Terrorist Attack
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amarnath yatra, intelligence report on amarnath yatra, big terrorist attack, jammu and kashmir, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jammu news, jammu news in hindi, real time jammu city news, real time news, jammu news khas khabar, jammu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved