• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आप सांसद संजय सिंह ने मेहराज मलिक की गिरफ्तारी को बताया असंवैधानिक

AAP MP Sanjay Singh calls Mehraj Maliks arrest unconstitutional - Jammu News in Hindi

जम्मू । जम्मू-कश्मीर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और डोडा से मौजूदा विधायक मेहराज मलिक को जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हिरासत में लिया गया। इस पर आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने विरोध दर्ज किया है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "क्या एक चुने हुए जनप्रतिनिधि पर पीएसए लगाना उचित है? चुने हुए प्रतिनिधि को आतंकवाद की तरह व्यवहार करना उचित नहीं है। यह असंवैधानिक है। मेहराज मलिक अस्पताल मांग रहे थे, आपने उन्हें पीएसए दे दिया, यह एक खतरनाक कानून का इस्तेमाल है।" उन्होंने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है जो हमारी पार्टी के साथ हो रहा है; हमारी पार्टी को खत्म करने के लिए भाजपा ने कई बार साजिश रची है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और हमें भी गिरफ्तार किया गया था।
संजय सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई दिखाती है कि भाजपा का प्रयास आम आदमी पार्टी को खत्म करने का है। हम आंदोलन से निकले लोग है और इसकी लड़ाई लड़ेंगे।
उन्होंने कहा, "क्या जम्मू-कश्मीर में इस तरह की कार्रवाई उचित है? आज इस कार्रवाई के कारण पूरी पार्टी के कार्यकर्ताओं और जम्मू-कश्मीर की जनता में भारी रोष और गुस्सा है। सरकार यहां कुछ भी कर सकती है।"
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उपराष्ट्रपति चुनाव के दौरान क्रॉस-वोटिंग के सवाल पर कहा, "जिन पार्टियों में क्रॉस-वोटिंग हुई है, उन्हें इसका पता लगाकर संबंधित लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए।"
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के जिले में सार्वजनिक व्यवस्था को कथित रूप से बिगाड़ने के आरोप में सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत मेहराज मलिक को हिरासत में लिया गया है। मलिक जम्मू-कश्मीर में आम आदमी पार्टी के अकेले विधायक हैं।
मेहराज मलिक की गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी लगातार इसका विरोध कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-AAP MP Sanjay Singh calls Mehraj Maliks arrest unconstitutional
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aap, sanjay singh, mehraj malik, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jammu news, jammu news in hindi, real time jammu city news, real time news, jammu news khas khabar, jammu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved