• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमरनाथ यात्रा फिर शुरू, दर्शन के लिए चौथा जत्था रवाना

6,877 Amarnath pilgrims leave for Kashmir Valley - Jammu News in Hindi

जम्मू। भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा में आई रुकावट के बाद रविवार को श्रद्धालुओं का चौथा जत्था रवाना हुआ। सुरक्षा के सख्त इंतजाम के बीच जम्मू से बेस कैंप के लिए यात्रियों का चौथा जत्था रवाना हुआ। इस जत्थे में करीब करीब 3 हजार अमरनाथ यात्री बेस कैंप की तरफ निकले। उनके साथ 90 गाड़ियां रवाना हुईं. यात्रा तीन दिन बाद बहाल हुई है।
जम्मू एवं कश्मीर में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से नदियां, नाले और अन्य जल स्रोत उफान पर हैं, जिसके कारण कश्मीर घाटी में शुक्रवार को बाढ़ की स्थिति घोषित कर दी थी। बाढ़ के हालात के मद्देनजर प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी थी। सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण के मुख्य अभियंता एम.एम. शाहनवाज ने एक बयान में कहा, "झेलम नदी अनंतनाग जिले के संगम में शुक्रवार शाम छह बजे 21 फुट के बाढ़ घोषणा स्तर को पार कर गई।"

उन्होंने कहा, "दक्षिण कश्मीर की तराई में रह रहे लोग, विशेषरूप से झेलम और अन्य नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-6,877 Amarnath pilgrims leave for Kashmir Valley
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amarnath pilgrims, kashmir valley, amarnath, amarnath yatra, अमरनाथ यात्रा, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jammu news, jammu news in hindi, real time jammu city news, real time news, jammu news khas khabar, jammu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved