• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वैष्णो देवी की यात्रा पर शिल्पा और शमिता शेट्टी, शेयर किये फैमिली टाइम के वीडियोज

Shilpa and Shamita Shetty on Vaishno Devi trip shared videos of family time - Jammu News in Hindi

कटरा । बॉलीवुड एक्ट्रेस व बहनें शिल्पा और शमिता शेट्टी ने जम्मू-कश्मीर के कटरा में वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। शमिता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर हेलीकॉप्टर से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मैजेंटा पिंक सूट में नजर आ रही है। उन्होंने बालों की पोनीटेल बनायी हुई है और काफी कम मेकअप किया है। वीडियो में, वह कह रही हैं, हम वैष्णो देवी के रास्ते पर हैं और बहुत एक्साइटेड हैं... यह फैमिली टाइम है...।
इसके बाद वह कैमरा घुमाकर शिल्पा और उनकी बेटी समिशा के साथ-साथ मां सुनंदा को भी दिखाती हैं।
पिंक सूट पहने शिल्पा कैमरे की ओर देखते हुए कहती हैं, जय माता दी।
एक्ट्रेस शिल्पा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर यह वीडियो शेयर किया। इसके अलावा, उन्होंने एक और वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह खच्चर पर मंदिर की ओर यात्रा करती दिखाई दे रही हैं।
शिल्पा ने वीडियो को कैप्शन दिया, हैशटैग वैष्णो देवी डायरीज।
शिल्पा ने एक अन्य तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह और उनकी बहन शमिता, मां सुनंदा के गालों पर किस कर रही हैं।
इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, वैष्णो देवी में अपनी देवी के साथ। आज, कल और हर दिन... मदर्स डे की शुभकामनाएं... ।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, शिल्पा ने रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल प्रमुख तारा की भूमिका निभाई है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय लीड रोल में नजर आए।
यह प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।
एक्ट्रेस की झोली में कन्नड़ एक्शन फिल्म केडी- द डेविल है। फिल्म में ध्रुव सरजा, वी रविचंद्रन और रमेश अरविंद हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shilpa and Shamita Shetty on Vaishno Devi trip shared videos of family time
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shilpa and shamita, vaishno devi trip, shared videos, family time, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news, jammu news, jammu news in hindi, real time jammu city news, real time news, jammu news khas khabar, jammu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved