• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अनंतनाग में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव रद्द, डीएम ने बताई ये वजह

District Bar Association elections cancelled in Anantnag, DM explains the reason - Anantnag News in Hindi

अनंतनाग । जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में जिला बार एसोसिएशन के चुनावों को जिला मजिस्ट्रेट ने रद्द कर दिया है। ये चुनाव 27 अक्टूबर को कराए गए थे, जिन्हें प्रशासन ने नियमों का उल्लंघन बताते हुए पूरी तरह से अवैध घोषित कर दिया है। जिला मजिस्ट्रेट अनंतनाग कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, जिला बार एसोसिएशन अनंतनाग की चुनाव प्रक्रिया पर पहले से ही रोक लगी हुई थी। पहली बार 2 जनवरी 2025 को जारी आदेश के तहत चुनाव कराने पर प्रतिबंध लगाया गया था।
प्रशासन ने चुनाव की अनुमति के लिए कुछ जरूरी शर्तें रखी थीं। इसमें संगठन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, संविधान या मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन, संगठन के कामकाज को चलाने वाले उपनियम, पिछले दस साल के कार्यकारी सदस्यों और सदस्यों की पूरी लिस्ट जिसमें नाम, पद, स्थायी पता और मोबाइल नंबर हो और विस्तृत अकाउंट स्टेटमेंट व बैंकिंग डिटेल्स जमा करना शामिल था। इन दस्तावेजों का सत्यापन जिला मजिस्ट्रेट को करना था और सत्यापन के बाद ही अनुमति मिलनी थी।
इन शर्तों को पूरा न करने के कारण चुनाव प्रक्रिया पर दोबारा 28 सितंबर 2026 को जारी आदेश के तहत रोक लगा दी गई थी और यह आदेश अभी भी लागू है। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए जानकारी मिली कि जिला बार एसोसिएशन अनंतनाग के नाम से एक संगठन ने 27 अक्टूबर 2026 को चुनाव कराया है।
आदेश में कहा गया है कि ये चुनाव प्रशासन के आदेशों का खुला उल्लंघन करके कराए गए हैं। न तो तय शर्तों को पूरा किया गया और न ही इस कार्यालय को कोई सूचना दी गई और न ही कोई अनुमति ली गई।
जिला मजिस्ट्रेट ने यह भी कहा कि यह चुनाव सोसाइटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860, जो जम्मू-कश्मीर में लागू है, और इंडियन ट्रस्ट एक्ट 1882 के प्रावधानों का भी उल्लंघन है। इसी वजह से 27 अक्टूबर को जिला बार एसोसिएशन अनंतनाग के नाम से काम कर रहे संगठन द्वारा कराए गए चुनावों को कानून की नजर में शुरू से ही शून्य, अवैध और अमान्य घोषित किया जाता है।
यह आदेश जिला मजिस्ट्रेट अनंतनाग द्वारा जारी किया गया है। इसकी कॉपी जानकारी के लिए फाइनेंशियल कमिश्नर गृह विभाग जम्मू-कश्मीर, डिविजनल कमिश्नर कश्मीर, सचिव कानून, न्याय और संसदीय कार्य विभाग और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनंतनाग को भेजी गई है, ताकि जरूरी कार्रवाई की जा सके।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District Bar Association elections cancelled in Anantnag, DM explains the reason
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anantnag, dm, district bar association elections, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, anantnag news, anantnag news in hindi, real time anantnag city news, real time news, anantnag news khas khabar, anantnag news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved