ऊना। उपमंडल के मंदली गांव में गोबिंदसागर झील में पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। मृतका की उर्म करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मंदली गांव के कुछ ग्रामीण फसल काटने गोबिंदसागर झील के समीप गए थे, तो ग्रामीणों ने झील में एक महिला का शव तैरते हुए देखा। जिसकी सूचना मंदली पंचायत प्रधान कमलेश कुमारी को दी गई। पंचायत प्रधान ने मौका पर पहुंचकर बंगाणा पुलिस को झील में एक महिला के शव बारे जानकारी दी। इस पर बंगाणा थाना प्रभारी प्रकाश चंद ने पुलिस टीम के साथ मौका पर पहुंचे और मृतका के शव को झाील से बाहर निकाला। थाना प्रभारी ने स्थानीय लोगो से महिला के शव की शिनाख्त करवाई, लेकिन ग्रामीणों ने शव पहचानने से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आने पर होगा।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope