ऊना। प्रदेश भाजपा के सह मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने कहा कि सूबे में कांग्रेस सरकार कुछ ही दिनों की मेहमान है। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी प्रदेश सरकार विधानसभा चुनावों में धराशाही होकर गिरेगी। भाजपा इस मर्तबा 50 का आंकड़ा पार कर विस चुनावों में एक नया रिकाॅर्ड कायम करेगी। दिल्ली में आयोजित मीडिया वर्कशॉप से लौटते समय सोमवार को ऊना में राकेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनावों से पहले ही बिखरने के कगार पर है। मुख्यमंत्री ऐसी सरकार के संरक्षक बने हुए हैं, जिसमें नशा माफिया, वन माफिया और खनन माफिया बुरी तरह सक्रिय है। आम आदमी की आवाज को दबाया जा रहा है। सत्ता हाथ से जाती देख मुख्यमंत्री ऐसी घोषणाएं करने में व्यस्त हैं, जिनका कोई आधार नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी प्रदेश में डंके की चोट पर सरकार बनाएगी। लोगों ने इस बात का संकेत देना शुरू कर दिया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope