ऊना। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नेहरू युवा केंद्र ऊना ने जिला के युवक/महिला मंडलों से सर्वश्रेष्ठ युवा मंडल पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। युवक/महिला मंडल इसके लिए आवेदन फार्म 15 अगस्त तक नेहरू युवा कार्यालय ऊना से प्राप्त कर सकते हैं जबकि 30 अगस्त तक फार्म जमा करवा सकते हैं। यह जानकारी एनवाईके के लेखाकार विजय भारद्वाज ने दी। भारद्वाज ने बताया कि वर्ष 2016-17 के दौरान की गई विभिन्न गतिविधियों के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस पुरस्कार के लिए विभाग की गाईडलाईन के अनुसार 16 प्रकार की गतिविधियों की रिपोर्ट की फाईल बनाकर एनवाईके कार्यालय ऊना में जमा करवाए। जिसमें जिला स्तर पर प्रथम आने पर क्लब को 25 हजार रुपए मिलेंगे। फिर यह क्लब राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकता है। जहां प्रथम आने पर एक लाख रुपए का पुरस्कार मिलेगा। स्टेट में प्रथम आने पर फिर यह क्लब राष्ट्रीय स्तर के लिए अप्लाई करेगा। नेशनल लेवल पर प्रथम आने पर पांच लाख, द्वितीय आने पर तीन लाख तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने पर दो लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। वे सभी इन पुरूस्कार के लिए पात्र हैं।
इन पुरस्कार के निर्धारण के लिए एक अप्रैल, 2016 से 31 मार्च, 2017 तक की गतिविधियों को शामिल किया जाएगा। जिन युवक/महिला मंडलों एवं अन्य समाजसेवी संस्थाओं ने परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, एड्स जागरूकता, अंधता निवारण, सामाजिक शिक्षा, सामुदायिक संपतियों के निर्माण, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, समाज कल्याण, पर्यावरण संबर्धन, स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण, संपूर्ण स्वच्छता अभियान, ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, स्वच्छ पेयजल, मनरेगा, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, सामुदायिक विकास तथा अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, वे इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं।
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope