• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

मेले बने संस्कृति के प्रचार साधन: डाॅ. शांडिल

सोलन। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं तथा यह प्रयास किया जाना चाहिए कि विभिन्न मेलों के माध्यम से युवा पीढ़ी को स्थानीय संस्कृति की समुचित जानकारी प्राप्त हो सके। डाॅ. शांडिल सोलन विधानसभा क्षेत्र के शामती में धोबटन मेला के समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। डाॅ. शांडिल ने कहा कि अपनी संस्कृति की समझ जहां एक ओर युवाओं को मूल्यों, परम्पराओं एवं रीति-रिवाजों से जोड़ेगी, वहीं इतिहास की सही समझ से, अपने और देश के भविष्य को सुरक्षित एवं उज्ज्वल बना पायेंगे। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को लोक कलाओं एवं स्थानीय हस्तशिल्प का ज्ञान देने के लिए भी यह आवश्यक है कि युवा पीढ़ी संस्कृति से जुड़ी रहे। इस दिशा में वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ अभिभावकों एवं अध्यापकों को भी महत्वपूर्ण योगदान देना होगा। उन्होंने स्थानीय निवासियों से आग्रह किया कि वे लुप्त होती कलाओं एवं सांस्कृतिक जानकारी को प्रमाणों सहित भाषा कला एवं संस्कृति विभाग को पहुंचायें। इससे पहले ग्राम पंचायत शामती के प्रधान संजीव सूद ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा उन्हें क्षेत्र की मांगों से अवगत करवाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Promotional tools of fair culture: Dr. Shandil
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: art and cultural, dr colonel dhaniram shandil-social justice and empowerment minister, fair in solan, hindi news, himachal cultural, news in hindi, breaking news in hindi, solan news, solan news in hindi, real time solan city news, real time news, solan news khas khabar, solan news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved