सोलन। जिला कांग्रेस समिति सोलन ने शुक्रवार को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का 84वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल मुख्यातिथि थे। डाॅ. शांडिल एवं जिला कांग्रेस समिति सोलन ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की दीर्घायु की कामना की। सभी ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के सफल नेतृत्व में आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पाटी विजयी होगी एवं वीरभद्र सिंह 7वीं बार प्रदेश का नेतृत्व करेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस अवसर पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल ठाकुर, प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य अरविन्द गुप्ता, प्रदेश पर्यटन विकास निगम के निदेशक सुरेन्द्र सेठी, प्रदेश कांग्रेस के सचिव संजय भण्डारी, पार्षद पुनीत शर्मा, अमन सेठी, शहरी कांग्रेेस के अध्यक्ष जतिन साहनी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश शर्मा, महासचिव मनोज गुप्ता, कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के अजय कंवर, लक्ष्मी दत शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
अधीर रंजन चौधरी की मांग : कनाडा में पीएम के कटआउट का अपमान करने, भारतीय झंडा जलाने वाले खालिस्तानी तत्वों पर करें कार्रवाई
केंद्रीय नेतृत्व ने नीतीश कुमार को साथ लेने का फैसला लिया तो भाजपा में हो जाएगा विद्रोह : सुशील मोदी
सैन्य गठबंधन नहीं, हम विवादों का शंतिपूर्ण हल चाहते हैं : सेनाध्यक्ष मनोज पांडे
Daily Horoscope