सोलन। जिले में आज 70वां हिमाचल दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, बागवानी तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री विद्या स्टोक्स ने ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित ज़िला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा पुलिस, गृह रक्षा, एन.सी.सी., एन.एस.एस. एवं विभिन्न स्कूली छात्रों द्वारा आयोजित भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली। पुलिस उप निरीक्षक हंसराज ने परेड का नेतृत्व किया। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों एवं जिलावासियों को हिमाचल दिवस की बधाई दी।
विद्या स्टोक्स ने लोगों का आह्वान किया कि वे जल की एक-एक बूंद बचाएं और वर्षा जल संग्रहण प्रणाली को अपनाएं ताकि भावी पीढ़ियों के लिए समुचित जल उपलब्ध हो सके।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का गत सवा चार वर्ष का कार्यकाल प्रदेश के विकास का स्वर्णिम समय रहा है। इस समयावधि में प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के गतिशील नेतृत्व में प्रदेश का एक समान विकास सुनिश्चित बनाया है।
राजस्थान में पेट्रोल पंप मालिकों की हड़ताल : 1 अक्टूबर को सुबह से शाम और 2 से अनिश्चितकालीन बंद
दिल्ली में बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी के कर्मचारियों से 17 लाख रुपये लूटे
एशियाई खेल : भारत ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर पुरुष स्क्वैश टीम का स्वर्ण पदक जीता
Daily Horoscope