• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर युवा कांग्रेस ने निकाली 'रन फॉर डेमोक्रेसी' रैली

Youth Congress organised Run for Democracy rally on Rahul Gandhis birthday - Sirmaur News in Hindi

पांवटा साहिब। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्‍मदिन पर युवा कांग्रेस ने गुरुवार को पांवटा साहिब में रैली का आयोजन किया। इस रैली को ‘रन फॉर डेमोक्रेसी’ नाम दिया गया, जो नगर परिषद के रामलीला मैदान से आरंभ होकर गीता भवन मंदिर, मुख्य बाजार होते हुए पुनः रामलीला मैदान में संपन्न हुई। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा कांग्रेस नेता मनीष ठाकुर ने किया। देश में लोकतंत्र की रक्षा और तानाशाही प्रवृत्तियों के खिलाफ जनजागरण के उद्देश्य से यह रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए, आम जनता के अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर मनीष ठाकुर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा,आज देश का लोकतंत्र खतरे में है। केंद्र की मोदी सरकार जनभावनाओं को कुचलने पर आमादा है। राहुल गांधी लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर सड़क, हर गांव में लोगों से मिलते हैं, उनका हालचाल पूछते हैं। हम उनके जन्मदिन के अवसर पर यह संदेश देना चाहते हैं कि हम भी इस लड़ाई में उनके साथ हैं।”
मनीष ठाकुर ने आगे कहा कि राहुल गांधी का जीवन संघर्ष और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं का कर्तव्य है कि वे लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे आएं और तानाशाही मानसिकता का विरोध करें।
इस रैली में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अरुण ठाकुर ने भी भाग लिया और उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, मोदी सरकार की नीतियां देश को पीछे ले जा रही हैं। संवैधानिक संस्थाएं दबाव में काम कर रही हैं और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता खतरे में है। राहुल गांधी की सोच और संघर्ष आज हर युवा के लिए प्रेरणा है।”
उन्होंने बताया कि रैली में सैकड़ों युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और “लोकतंत्र बचाओ, भारत बचाओ” जैसे नारे लगाए। रैली में शामिल युवाओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में देश को एक बार फिर लोकतांत्रिक रास्ते पर लाने का संकल्प लिया।
रैली में शामिल प्रतिभागियों ने कहा कि यह केवल एक आयोजन नहीं बल्कि लोकतंत्र की रक्षा का आंदोलन है। युवा कांग्रेस की यह पहल पूरे प्रदेश में युवाओं को एकजुट करने और लोकतांत्रिक मूल्यों के पक्ष में खड़े होने के लिए प्रेरित करेगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Youth Congress organised Run for Democracy rally on Rahul Gandhis birthday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: paonta sahib, lok sabha, congress leader, rahul gandhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sirmaur news, sirmaur news in hindi, real time sirmaur city news, real time news, sirmaur news khas khabar, sirmaur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved