नाहन/सिरमौर। पशु पालन विभाग के सौजन्य से आज नाहन के समीप बाला सुन्दरी गो-सदन में आज विश्व पशु चिकित्सा दिवस आयोजित किया गया। मुख्य संसदीय सचिव लोक निर्माण श्री विनय कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उपायुक्त सिरमौर बी.सी. बडालिया समारोह में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर रेणुका निर्वाचन के पूर्व विधायक एवं पशु चिकित्सा अधिकारी स्व. डाॅ. प्रेम सिंह द्वारा पशु चिकित्सा क्षेत्र में दी गई उत्कृष्ट सेवाओं को याद किया गया और उनको मरणोपरांत पुरस्कार उनके सुपुत्र विनय कुमार को प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव ने संबोधित करते हुए पशुपालन विभाग के अधिकारियों को विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि कृषि विकास में पशुधन का विशेष योगदान रहता है और प्रदेश सरकार द्वारा पशुधन को बढ़ावा देने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाऐं कार्यान्वित की जा रही है ताकि किसान उन्नत किस्म के दुधारू पशुओं को पाल कर अपनी आर्थिकी सुदृढ़ कर सके।
आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, उपराज्यपाल ने भंग की विधानसभा
'डबल डेटिंग' करने वाली कांग्रेस दिल्ली चुनाव में खाता नहीं खोल पाई : अनुराग ठाकुर
मिल्कीपुर उपचुनाव में अपनी शर्मनाक हार पर सपा जनता को जवाब दे : मायावती
Daily Horoscope