• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

सीएम ने किया मिसरवाला क्यारदा जगतपुर जलापूर्ति योजना का लोकार्पण

सिरमौर। मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को सिरमौर जिला की पांवटा तहसील के मिसरवाला में 1.27 करोड की लागत से निर्मित मिसरवाला-क्यारदा-जगतपुर जलापूर्ति योजना का लोकार्पण किया । इस योजना से इन तीन गांवों की आठ हजार आबादी लाभान्वित होगी। मिसरवाला में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राज्य के अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों के कल्याण एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इन लोगों को उनके बच्चों की उच्च शिक्षा हेतु उदार ऋण सुविधा प्रदान की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी समाज को जोड़ने में विश्वास करती है ना कि समुदायों को धर्मए क्षेंत्रए जाति के आधार पर बांटने में। उन्होंने लोगों से समाज में इस प्रकार की विभाजनकारी ताकतों से सावधान रहने तथा इन ताकतों का एकजुटता के साथ मुकाबला करने को कहा।

हि.प्र. विपणन समिति के उपाध्यक्ष तपिन्द्र सैनीए जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अजय सोलंकीए हिमफैड के अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे और मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की समस्याएं रखीं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Release of misarwala kyarda jagarpur water supply scheme
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: release, misarwala, kyarda, jagatpur, water supply, scheme, cm, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sirmaur news, sirmaur news in hindi, real time sirmaur city news, real time news, sirmaur news khas khabar, sirmaur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved