नाहन/सिरमौर। प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटक स्थल श्रीरेणुकाजी में भगवान परशुराम जयन्ती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर असंख्य लोगों द्वारा रेणुका स्थित भगवान परशुराम के प्राचीन मंदिर में जामू कोटी और कटाह शीतला से आई पालकियों के दर्शन करके भगवान परशुराम का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य पर पूजा एवं हवन का आयोजन किया गया। मुख्य संसदीय सचिव विनय कुमार, उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया सहित श्रीरेणुका विकास बोर्ड के सदस्यों एवं क्षेत्र के लोगों द्वारा हवन यज्ञ में पूर्णाहुति डालकर पुण्य कमाया। मुख्य संसदीय सचिव और उपायुक्त द्वारा भगवान परशुराम के मंदिर में पूजा-अर्चना करने के उपरांत रेणुका झील की परिक्रमा भी की।
दिल्ली चुनाव में हार से सबक ले कांग्रेस और 'आप', मिलकर लड़ते तो नतीजा कुछ और होता
'डबल डेटिंग' करने वाली कांग्रेस दिल्ली चुनाव में खाता नहीं खोल पाई : अनुराग ठाकुर
मिल्कीपुर उपचुनाव में अपनी शर्मनाक हार पर सपा जनता को जवाब दे : मायावती
Daily Horoscope