उन्होंने कहा कि भारत की नारी इस अपमान को कभी सहन नहीं करेगी
और लोकसभा चुनावों में भारतीय नारी प्रचण्ड रूप धारण कर कांग्रेस की
देशद्रोही मानसिकता का करारा जवाब देते हुए नरेन्द्र मोदी को देश की सेवा
करने का फिर से मौका देगी। कश्यप ने प्रदेश की नारी शक्ति से आर्शीवाद
मांगते हुए देश की सेवा करने का मौका देने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि
देश को मजबूत सरकार व मजबूत प्रधानमंत्री चाहिए। गत पांच वर्षां में मोदी
सरकार ने सिद्ध कर दिया है कि देश उनके हाथों में सुरक्षित है।
सुरेश
कश्यप ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में
भारतीय जनता पार्टी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल से जनता बेहद खुश है।
उन्होंने कहा कि यही वजह है कि देशभर में मुख्यमंत्रीयों के आकलन में
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को देशभर में दूसरे स्थान पर आंका गया है। कश्यप
ने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र की जनता उन्हें सेवा का मौका देगी, जिस पर
वे खरा उतरने का भरसक प्रयास करेगें और पुरे संसदीय क्षेत्र में एक समान
विकास कर नई ईवारत लिखेगें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने एक बार फिर
से देश की कमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में सोंपनें का मन बना
लिया है।
गणतंत्र दिवस - दिल्ली में राजपथ पर फहराया तिरंगा, देखें तस्वीरें
गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार शामिल हुई लद्दाख की झांकी, देखें तस्वीरें
गाजीपुर, टिकरी, नोएडा मोड़ पर किसानों ने बैरिकेड तोड़े, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, देखें तस्वीरें
Daily Horoscope