• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

आगामी चुनाव में नारी शक्ति करेगी देश की दिशा तय : सुरेश कश्यप

शिमला। शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने कहा है कि महिलाओं का समाज के उत्थान में विशेष योगदान रहता है। कश्यप शुक्रवार को जिला सिरमौर के नाहन में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नारी सृष्टि के आरम्भ से ही अनन्त गुणों से परिपूर्ण रही है। कश्यप ने कहा कि नारी दया, करूणा और प्रेम की पवित्र मूर्ति है लेकिन समय पड़ने पर वह प्रचण्ड चण्डी का रूप भी धारण कर लेती है। उन्होंने कहा कि जो नारी का अपमान करता है वो मां का अपमान होता है। मां का अपमान भारत माता का अपमान माना जाता है। कश्यप ने कहा कि कांग्रेस ने राजद्रोह कानून को खत्म करने की बात कहकर भारत माता का तिरस्कार किया है।

सुरेश कश्यप ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में जो कार्य नरेन्द्र मोदी की सरकार ने किए है वह कांग्रेस अपने सत्ता में रहने के 55 वर्षों के दौरान नहीं कर पायी। इस अवधी में भाजपा ने आयुष्मान भारत, सम्पुर्ण स्वच्छता अभियान, उज्जवला योजना, किसान सम्मान निधी, जैसी कई योजनाओं से आम आदमी के जीवन को बेहतर बनाया है। इसी के साथ विदेश निती में भारत का लोहा अब दुनिया मानती है। पाकिस्तान को अब गोली का जवाब गोली से नहीं बल्कि गोले से दिया जाता है और उड़ी हमले के बाद सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राईक और पुलवामा के बाद वायु सेना द्वारा हवाई हमला पाकिस्तान के खिलाफ भारत का वो प्रतिउत्तर है जिससे पाकिस्तान के नेताओं की अब मोदी के नाम से रूह कांपना शुरू हो गयी है। देशवासियों का विश्वास आज मोदी और भाजपा के साथ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Women will power in upcoming elections : Suresh Kashyap
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp candidate suresh kashyap, woman power, direction of the country, women creation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved