भोपाल। गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के रूझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिल रही बढ़त के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे भाजपा के विकासवादी अभियान की जीत बताया है। चौहान ने भाजपा कार्यालय में आयोजित समारोह में सोमवार को कहा कि भाजपा के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा विकास करने वाला नेता है। वह देश के लिए भगवान का वरदान है। उनके नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है, तो अध्यक्ष अमित शाह जैसा परिश्रमी व्यक्ति है, जिसकी कोशिशों से भाजपा को जीत मिल रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
चौहान ने आगे कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना मोदी के नेतृत्व में ही पूरा होगा, क्योंकि वे वैश्विक नेता हैं। भारत के मुकुटमणि हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा ने जहां गुजरात में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, वहीं हिमाचल प्रदेश को भी कांग्रेस के हाथों से छीना है।
चौहान ने कांग्रेस का नाम लिए बगैर आरोप लगाया कि वहां हर हथकंडा अपनाया गया, मगर एक काम न आया। वहां की जनता ने नरेंद्र भाई, भाजपा और विकास में अपना भरोसा एक बार फिर जताया है। इसके लिए हम गुजरात व हिमाचल की जनता के आभारी हैं।
गुजरात व हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत के संकेत मिलने के बाद मध्यप्रदेश की राजधानी से लेकर गांव तक कार्यकर्ता उत्सव मना रहे हैं। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
-आईएएनएस
उत्तराखंड में 27 जनवरी से लागू होगी यूसीसी, सीएम धामी लॉन्च करेंगे पोर्टल
दिल्ली चुनाव :शाह ने बीजेपी का संकल्प पत्र पार्ट-3 जारी किया, बोले- केजरीवाल जैसा झूठ बोलने वाला नहीं देखा
जबलपुर के चार निजी स्कूलों को फीस के 38 करोड़ रुपए लौटाने के आदेश
Daily Horoscope