• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आपदाग्रस्त हिमाचल प्रदेश के लिए यूपी सरकार ने भेजी राहत सामग्री

UP government sent relief material for disaster-hit Himachal Pradesh - Shimla News in Hindi

शिमला । हिमाचल प्रदेश में आई भीषण आपदा के बीच मदद का सिलसिला जारी है। पिछले दिनों हरियाणा सरकार ने सहायता दी थी। अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी बड़ी राहत पहुंचाई है। जिला कांगड़ा के नूरपुर के कंडवाल में यूपी सरकार की ओर से 37 ट्रकों में भारी मात्रा में राहत सामग्री पहुंची। इनमें से 26 ट्रक पहुंच चुके हैं, जबकि बाकी रास्ते में हैं। इस सामग्री को नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, भाजपा नेता संजय गुलेरिया और पूर्व विधायक रीता धीमान समेत कई नेताओं ने रिसीव किया।
यूपी से आए मंत्री जसवंत सिंह सैनी खुद ट्रकों के साथ मौजूद रहे। उनके साथ रेडक्रॉस शाखा के देवेंद्र कुमार, नीरज महेश्वरी और दीपक भी राहत सामग्री लेकर आए।
यूपी सरकार पहले ही मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 करोड़ रुपए दे चुकी है। अब भेजी गई 28 तरह की राहत सामग्री में दैनिक उपयोग की चीजें शामिल हैं, जो चंबा समेत प्रभावित इलाकों में बांटी जाएंगी। इस आपदा में हिमाचल के कई जिले तबाह हो गए हैं और हजारों परिवार बेघर हुए हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा ने प्रदेश की हालत खराब कर दी है। लेकिन, योगी सरकार की मदद हिमाचल हमेशा याद रखेगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1,500 करोड़ रुपए की राहत राशि का ऐलान किया, जो अब तक का सबसे बड़ा सहयोग है।
यूपी के मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि हिमाचल की आपदा बेहद दुखद है। सरकार ने संकट की इस घड़ी में पीड़ितों की मदद के लिए 37 ट्रक भेजे हैं, जिनमें जरूरी सामान हैं। जरूरत पड़ने पर और सहायता दी जाएगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भी यूपी सरकार के सहयोग को सराहा और कहा कि यह आपदा प्रभावितों के लिए बड़ी राहत है। हिमाचल इस मदद को हमेशा याद रखेगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UP government sent relief material for disaster-hit Himachal Pradesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up government, up, himachal pradesh, disaster, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved