• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मनाली के मनालसु नाले में गिरी अनियंत्रित कार : हादसे में 2 की मौत, महिला समेत 3 घायल

Uncontrolled car falls into Manali Manalsu drain: 2 killed, 3 injured, including a woman - Shimla News in Hindi

ओल्ड मनाली क्लब हाउस के पास हादसा, मंडी व कुल्लू के दो युवकों ने तोड़ा दम, डीएसपी ने की पर्वतीय रास्तों पर सावधानी से वाहन चलाने की अपील मनाली। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। ओल्ड मनाली स्थित क्लब हाउस के पास एक अनियंत्रित कार गहरी खाई से होते हुए लगभग 20 फुट नीचे मनालसु नाले में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मनाली थाना पुलिस को घटना की सूचना शनिवार सुबह 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से मिली, जिसके बाद सहायक उप निरीक्षक तुलसी राम की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, काले रंग की सुजुकी जिम्नी कार (पंजीकरण संख्या HP26A-0011) वशिष्ठ से मनाली की ओर जा रही थी। ओल्ड मनाली के पास चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे मनालसु नाले में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में कुल पांच लोग सवार थे।
मृतकों व घायलों की पहचान : दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया-मृतक: रोहित कुमार (32 वर्ष), निवासी जिला मंडी (वाहन चालक), करूण बौद्ध (35 वर्ष), निवासी बजौरा, जिला कुल्लू, घायल : विवेक (30 वर्ष), नरेश कुमार (28 वर्ष), उर्मिला (22 वर्ष)।
(सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण कराया है।)
बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज, जांच जारी
मनाली थाना प्रभारी मनीष राज शर्मा ने बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125(ए) के तहत मामला (FIR No. 112/26) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मनाली शवगृह में रखा गया है। प्राथमिक दृष्टि से हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण नियंत्रण खोने से होना प्रतीत हो रहा है।
डीएसपी की अपील: पहाड़ी रास्तों पर संभलकर चलाएं वाहन
हादसे पर दुख जताते हुए डीएसपी मनाली के.डी. शर्मा ने सभी वाहन चालकों और पर्यटकों से अपील की है कि वे पर्वतीय व घुमावदार सड़कों पर निर्धारित गति सीमा का पालन करें। उन्होंने कहा कि पहाड़ी इलाकों में जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Uncontrolled car falls into Manali Manalsu drain: 2 killed, 3 injured, including a woman
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: uncontrolled, car, falls, manali, manalsu drain, 2 killed, 3 injured, including, woman, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved