-शिमला मैदान में भाजपा का विशाल धरना प्रदर्शन, विधानसभा को घेरा
शिमला। भाजपा हिमाचल प्रदेश में शिमला मैदान में विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जिसमें भाजपा का शीश नेतृत्व उपस्थित रहा। हजार कार्यकराओ के साथ भाजपा ने विधान सभा की तरफ चार्ज किया। धरने के अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने की उनके साथ प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सुरेश कश्यप, सिकंदर कुमार, इंदु गोस्वामी, बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर, सभी विधायक और प्रदेश पाधिकारी उपस्थित रहे।
भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा चुनाव के समय झूठे वादों और गारंटियों से जनता को गुमराह करके सत्ता में आई कांगे्रस का असली चेहरा 9 महीनों में ही बेनकाब हो गया है। इस सरकार का न तो कोई विजन है और न ही कोई प्राथमिकता। सत्ता के मजे ले रही इस सरकार को जनता की पीड़ा का भी कोई अहसास या परवाह नहीं है। यहां तक कि प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए भी सरकार में कोई तालमेल नजर नहीं आया। मुख्यमंत्री, मंत्री और कांग्रेस नेता अलग-अलग राग अलापते रहे। आपदा पीड़ितों की सही मायनों में मदद करने के बजाए कांग्रेस सरकार का फोकस इस बात पर रहा कि त्रासदी की वजह से राजनीतिक नुकसान से कैसे बचा जाए। कोई भी सरकार देश या प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए बनती है, लेकिन हिमाचल में कांग्रेस की सरकार इस पर्वतीय राज्य को पीछे धकेलने का काम कर रही है। आपदा से उबरने के लिए केंद्र से भरपूर मदद मिलने के बावजूद अहसानफरामोश सत्ता पक्ष केंद्र सरकार पर हिमाचल की अनदेखी के झूठे आरोप लगा रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शिमला में आक्रोश रैली में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि 9 महीने पहले सत्ता में आई कांग्रेस ने एक भी फैसला जनहित में नहीं लिया। उसने कदम-कदम पर जनविरोधी फैसले लिए। भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट नहीं निकाले जा रहे हैं। कोरोना के समय नियुक्त किए गए लगभग 1800 कर्मचारियों को नौकरी से हटाने के नोटिस जारी हो चुके हैं। इसी तरह पीडब्ल्यूडी और आईपीएच समेत कई अन्य विभागों और संस्थानों से हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों को घर भेज दिया गया। इसके चलते प्रदेश में अराजकता का माहौल है। सीमा शुल्क, टोल बैरियरों पर उठ रहे विवादों से प्रदेश के टैक्सी व ट्रक चालकों तथा औद्योगिक घरानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। बिगड़ती कानून व्यवस्था मौजूदा सरकार की एक बड़ी नाकामी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था का पूरी तरह से जनाजा निकल गया है। आलम यह है कि असामाजिक तत्व बेखौफ होकर दिन-दिहाड़े आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे देवभूमि हिमाचल की छवि दागदार हो रही है। कांग्रेस सरकार के राज में प्रदेश की महिलाओं से हो रही निर्लज्जता और घिनौनी हरकतें प्रदेश को शर्मसार कर रही हैं। इसका एक जीता-जागता उदाहरण मुख्यमंत्री के गृह जिला में भी सामने आया है। कांग्रेस शासनकाल में आए दिन कानून की धज्जियां सरेआम उड़ रही हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के समय लोगों की मांग और जरूरत के आधार पर खोले गए 1000 से अधिक संस्थानों को इस सरकार ने राजनीतिक द्वेष और बदले की भावना से काम करते हुए बिना सोचे-समझे बंद कर दिया। अब उन्हीं को दोबारा खोलने की घोषणा करके यह सरकार अपनी जगहंसाई करवा रही है। हिमाचल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि लोगों और कर्मचारियों को 9 महीने में ही सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। भाजपा की आक्रोश रैली से पहले से ही सरकार के खिलाफ आए दिन जमकर नारेबाजी हो रही है। सरकार के भेदभावपूर्ण कार्यों, मंहगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं पर अत्याचार तथा आपदा राहत में बंदरबांट के विरोध और पहली केबिनेट में एक लाख युवाओं को रोजगार देने, महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने, 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने तथा किसानों से गोबर खरीदने जैसे वादों और गारंटियों का स्मरण करवाने के लिए भाजपा ने आक्रोश रैली के माध्यम से सभी वर्गों की आवाज बुलंद की है। विधानसभा का घेराव करके सरकार की कारगुजारियों का पोस्टमार्टम करके उसकी रिपोर्ट जनता के समक्ष रखी गई है। सरकार को चुनाव में किए गए वादों और गारंटियों का हिसाब जनता को देना ही होगा। भाजपा चुप नहीं बैठेगी। वह सशक्त विपक्ष की भूमिका ईमानदारी से निभाएगी। यदि सरकार ने अपने रवैये में सुधार करने के साथ ही जनता को दी गई गारंटियों को पूरा नहीं किया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा हिमाचल प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने अभी 10 माह का समय पूरा हुआ है और 10 माह के भीतर ही जनता के बीच सरकार के प्रति इतना रोष है। यह रोष शिमला में आए हजारों कार्यकर्ताओं के चेहरों से साफ झलक रहा है और इससे पता चलता है कि कांग्रेस की सरकार अब जल्द ही सत्ता से दूर होने वाली है। कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले कहा था कि जैसे ही वह सत्ता में आएंगे तो प्रदेश की 22 लाख बहनों को हर महीने 1500 रुपए की राशि जारी की जाएगी। कांग्रेस सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह पर बरसते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि वह जब लाहौल स्पीति के स्पीति घाटी दौरे पर गए थे। तो उसे दौरान उन्होंने स्पीति घाटी की हर महिला को 1500 रुपए देने की बात कही थी और उनके सभी विधायकों व मंत्रियों ने प्रदेश में यह शोर मचा दिया कि हमने अपनी गारंटी पूरी कर दी। लेकिन सच्चाई यह है कि प्रदेश के अन्य इलाकों में किसी भी महिला को यह राशि अभी तक नहीं मिल पाई है और कांग्रेस सरकार पर हर महिला का साढ़े 13 हजार रुपए का कर्ज भी चढ़ गया है। अब प्रदेश की महिलाएं भी कांग्रेस सरकार से मांग कर रही हैं कि साडा हक एथे रख यह गारंटी उनकी कब पूरी होगी।
वही डॉक्टर राजीव बिंदल ना कि पहली ही कैबिनेट में प्रदेश में 1 लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी। लेकिन आज कई कैबिनेट की बैठक हो गई और युवा आज भी बेरोजगार सड़कों पर घूम रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस सरकार ने युवाओं के साथ ठगी की ओर रोजगार के नाम पर उनका शोषण भी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में अब कानून व्यवस्था भी बुरी तरह से चरमरा गई है। बीते महीनों चंबा में एक दलित युवक की हत्या कर दी गई और उसके टुकड़े कर खड्ड में फेंक दिए गए। लेकिन कांग्रेस सरकार के मुखिया सुखविंदर सिंह आज तक उस पीड़ित परिवार से मिलने के लिए चंबा भी नहीं पहुंचे हैं। हिमाचल प्रदेश में आज ऐसा कोई भी जिला नहीं है। जहां पर महिलाओं के साथ अपराध के मामले ना बढ़े हो। इससे बड़ी शर्मनाक बात कांग्रेस सरकार के लिए और क्या हो सकती है कि वह प्रदेश में मातृ शक्ति को भी सुरक्षा प्रदान नहीं करवा पा रहे हैं।
डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने मणिपुर मामले में तो खूब शोर मचाया। लेकिन उनके अपने गृह जिला में ही एक महिला के बाल काटे गए और उसका मुंह काला कर उसे पूरे इलाके में घुमाया गया। इससे बड़ी शर्मनाक घटना और क्या हो सकती है। अब तो उनका गृह जिला हमीरपुर ही मणिपुर बन गया। ऐसे में सरकार के द्वारा क्या कार्रवाई की गई। ताकि प्रदेश में माताएं बहने सुरक्षित रह सके।
डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने डीजल के दाम 7 रुपए घटाए थे। लेकिन कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही डीजल के दाम बढ़ा दिए। आज प्रदेश के डिपो में गरीबों को राशन महंगा मिल रहा है और बिजली के दाम में भी अब बढ़ोतरी कर दी गई है। कांग्रेस सरकार अब हर चीज पर टैक्स लग रही है और आने वाले समय में नारे लगाने पर भी कांग्रेस की सरकार टैक्स लगा सकती है। पीने के पानी पर भी सरकार टैक्स लगा सकती है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जब प्राकृतिक आपदा आई तो उस दौरान भी सरकार से ज्यादा काम भाजपा के द्वारा किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कुल्लू, मंडी, शिमला का दौरा कर पीड़ितों का दुख दर्द बांटते रहे और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी तुरंत राहत राशि जारी कर विकास कार्य में अपना सबसे अहम योगदान दिया है। ऐसे में अब कांग्रेस सरकार अपनी नाकामियों का ठीकरा भाजपा पर फोड़ रही है। क्योंकि उनसे खुद धरातल पर कोई काम नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस के नेता आए दिन यह बयान दे रहे हैं कि भाजपा कुछ नहीं कर रही है। जबकि उन्हें इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि प्रदेश में सरकार कांग्रेस पार्टी की है और आम जनता को राहत देने की दिशा में भी कांग्रेस सरकार को काम करना चाहिए। प्राकृतिक आपदा से पीड़ित लोगों को सरकार ना तो राहत दे पा रही है और ना ही उन्हें दोबारा घर बनाने के लिए जमीन उपलब्ध करवा पा रही है। डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि अगर कांग्रेस के नेताओं से सरकार नहीं संभालती है। तो वह उसे तुरंत छोड़ दें और भाजपा उन्हें प्रदेश में सरकार का सही संचालन करके बताएगी।
हिमाचल भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने प्रदेश सरकार के कार्यों की जमकर भर्त्सना की और प्रदेश की जनता के ऊपर थोपे जा रहे अनर्गल फैसलों पर बाज़ आने की सलाह दी उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश की महिलाओं को "नारी शक्ति वंदन" सम्मान देकर सँवारा है वहीं हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की महिलाओं से किये गए वादे को नकारा है । उन्होंने कहा कि जनता से ठगी कर सरकार बनाना प्रदेश के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण क्षण था । प्रदेश प्रभारी ने कहा कि सत्ता की लोभी कांग्रेस ने हर बार जनता को लुभावने प्रलोभन देकर गुमराह किया है जिसके लिए प्रदेश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नही करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से मिलने वाली योजनाओं और आर्थिक मदद की भी मौजूदा कांग्रेस सरकार कभी सराहना तक नहीं करती बल्कि अपनी डफली अपना ही राग अलापती है और सीधी साधी जनता को गुमराह करने का अपराध करती रही है। छः बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह ने 2012 में सत्ता हथियाने के लिए युवाओं को 1000 से से लेकर 1800 रुपये तक बेरोजगारी भत्ता देने का काम किया था और आज भी मौजूद कांग्रेस सरकार ने झूठी गारण्टीयां देकर सता को हथियाया है । उन्होंने कहा की विकास नहीं छलावा है, कांग्रेस पार्टी बहकावा है। भाजपा ने जयराम ठाकुर के कार्यकाल में उद्भित काम किया और 1000 से ज्यादा सस्थान खोले जो इस सरकार ने बंद कर दिए। जनता मांगे हिसाव क्यों किया है विश्वासघात।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा संस्थानों का क्या कसूर कांग्रेस पार्टी का दस्तूर, प्रदेश में आउटसोर्स, अनुबन्ध व कई विभागों में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। मॉनसून सत्र के आरम्भ होते ही घेराव, हल्ला बोल, आंदोलन, धरने प्रदर्शन का दौर विभिन राजनीतिक दल, कर्मचारी, विद्यार्थी व संगठन द्वारा लगातार जारी है जो सरकार की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा करता है। युवाओं को रोजगार के नाम पर झूठे प्रलोभन देकर ठगा गया है । सत्ता में आते ही सरकार के मंसूबे हज़ारों संस्थानों पर ताले जड़ कर डी-नोटिफाई करना द्वेष की राजनीति को जन्म देती है।
भाजपा की प्रदेश रश्मिघर सूद ने कहा गारंटीयों के मायाजाल में हिमाचल की जनता को गुमराह कर सत्ता में आयी कांग्रेस सरकार से उपाध्यक्ष व महिला नेत्री रशिम धर सूद ने कहा कि बहुत हो चूका अब इंतजार अब बहाल करो हमारा अधिकार. उन्होंने सुखू सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस के जनविरोधी निर्णयों ने प्रदेश की जनता को मंहगाई के बोझ तले दबाया है जिसके लिए जनता में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता छीनने के लिए महिलाओं से जो वायदे किये थे उस पर भी खरा नहीं उतर पाई है । दस गारण्टी में महिलाओं को पन्द्रह सौ रुपये प्रतिमाह देने का वादा आज नौ महीने बाद भी सरकार की झूठी चुनावी पोटली में बंद की बन्द पड़ी है। प्रदेश की महिलाओं के साथ किये गए धोखे का एकमुश्त हिसाब लिया जाएगा जिससे सुख की सरकार दुःख में परिवर्त्तित हो जाएगी आज प्रदेश की नारी शक्ति सजग और अपने अधिकारों के प्रति भी जागरूक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के विरोध की आवाज़ इतनी बुलंद हैं कि शिमला के विधानसभा से उठ कर यह कांग्रेस के बहरे आलाकमान सोनिया, प्रियंका तक पहुंचेगी।
राशिफल 9 नवंबर 2025: कुछ राशि वालों को मिलेगा बड़ा फायदा, जानें किसके लिए रहेगा दिन खास
अंक ज्योतिष - कैसे होते हैं मूलांक 2 के लोग? जानिए इनसे जुड़ी हर बात
आरसीबी की नई असिस्टेंट कोच होंगी अन्या श्रुबसोल, फ्रेंचाइजी ने कर दी पुष्टि
शुभमन गिल की स्ट्राइक रेट से परेशान नहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव
कैनवी प्रीमियर कबड्डी लीग (सी पी के एल) सीज़न 2 का भव्य शुभारंभ जयपुर में सम्पन्न
भारत को जल्द मिल सकती है एशिया कप की ट्रॉफी
होंडा की नई हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक क्रांति: 2026 से शुरू होगा भविष्य का सफर
आकाश चौधरी का कारनामा : 8 गेंदों में 8 छक्के, 11 गेंदों में सबसे तेज फिफ्टी; रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास
शादी के शुभ अवसर पर हल्दी-मेहंदी और पूजन सामग्री रखें इस दिशा में, नहीं तो रुक सकती हैं रस्में
ज़ी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा की फिल्म ‘जटाधारा’ ने दूसरे दिन भी कायम रखा अपना दबदबा! बॉक्स ऑफिस पर कमाए ₹1.10 करोड़!
विश्व चैंपियन डी गुकेश फिडे विश्व कप से बाहर, जर्मनी के फ्रेडरिक स्वेन ने हराया
शिरीष: आयुर्वेदिक गुणों का खजाना, फायदे जानकर रह जाएंगे दंग
8 नवंबर 2025 का राशिफल: मिथुन राशि के लोग ना शुरू करें नए कार्य, हेल्थ का रखें ख्याल
राशिफल 7 नवंबर 2025: मकर राशि वालों को मिलेगा कार्य में सम्मान, तुला राशि के लिए दिन रहेगा आत्मविश्वास से भरा
बर्थडे स्पेशल - लिफ्ट से शुरू हुआ पायल रोहतगी और संग्राम सिंह का रिश्ता
तारिक खान बर्थडे - जिनके 'क्या हुआ तेरा वादा' पर फिदा हुईं हसीनाएं, अब कहां है वो रॉकस्टार?
जगन्नाथ पुरी मंदिर के चार द्वार, जिसमें छिपा है मोक्ष, विजय, समृद्धि और धर्म का रहस्य
हरियाणा स्टेट ओलम्पिक गेम्स 2025 में झज्जर का दबदबा - सोनीपत दूसरे स्थान पर आया
बिहार चुनाव : भारत-नेपाल सीमाओं पर हाई अलर्ट, कई जिलों के बॉर्डर सील

आकाश चौधरी का कारनामा : 8 गेंदों में 8 छक्के, 11 गेंदों में सबसे तेज फिफ्टी; रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास

भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी की तारीफ कर विवादों में घिरे शशि थरूर, कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला
राशिफल 9 नवंबर 2025: कुछ राशि वालों को मिलेगा बड़ा फायदा, जानें किसके लिए रहेगा दिन खास
विजय देवरकोंडा ने की 'द गर्लफ्रेंड' की तारीफ, रश्मिका मंदाना ने हार्ट इमोजी से दिया जवाब
फातिमा सना शेख ने फैंस संग शेयर की 'गुस्ताख इश्क' के अच्छे बच्चों की तस्वीर
स्ट्रिक्ट डाइट फेल? अपनी लाइफस्टाइल सुधारें, आपका वजन खुद-ब-खुद कम होगा
कियारा, प्रियंका और परिणीति चोपड़ा ने विक्की-कैटरीना को दी बधाई, सनी कौशल बोले- 'मैं चाचा बन गया'
विक्की-कैट के घर आया नन्हा राजकुमार, अब इन सेलेब्स के घर जल्द गूंजेगी किलकारी
क्या आपको भी लगती है बहुत ठंड? दिनचर्या में शामिल करें ये प्राणायाम
नेचुरोपैथी: कोल्ड हिप बाथ का आसान उपाय, हमेशा आंतों को रखे स्वस्थ
रात में पैरों के तलवों में जलन की वजह थकान नहीं, पित्त दोष बढ़ने का है संकेत
सिंघम अगेन के 1 साल पूरे! अर्जुन कपूर ने डेंजर लंका बनकर खलनायकों की परिभाषा बदल दी!
शिरीष: आयुर्वेदिक गुणों का खजाना, फायदे जानकर रह जाएंगे दंग
मौसम बदलते ही सताने लगती हैं सर्दी-खांसी, योग से बढ़ाएं रोग प्रतिरोधक क्षमता
संतरा : स्वाद, सेहत और सौंदर्य का खजाना, सही समय और तरीके से खाने पर मिलेगा फायदा
मैं चिंकी और मिंकी के साथ कोई संपर्क नहीं रखना चाहती: 'छोरिया चली गांव' फेम कृष्णा श्रॉफ
'डायबेसिटी' 21वीं सदी की बीमारी, जिससे नहीं संभले तो जीवन पर पड़ेगी भारी
जिम में वरुण धवन और विक्की कौशल की मस्ती, 'पंजाबी मुंडों' ने दिखाया अपना स्वैग
पेट की चर्बी घटाने में कारगर हैं ये 3 योगासन, घर बैठे आसान तरीके से पाएं फ्लैट टमी
पश्चिम बंगाल में मां के 12 चमत्कारी धाम, जहां हर कण में शक्ति का वास
धीरे-धीरे कम होंगे डार्क सर्कल्स, अपनाएं ये दो मिनट की असरदार फेस एक्सरसाइज
सूर्य नमस्कार से लेकर वज्रासन तक, ये आसान योगासन बनाएंगे आपकी सेहत
सर्दियों में जोड़ों की अकड़न से राहत दिलाएंगे ये 3 असरदार योगासन
नाश्ते के लिए बेस्ट है दलिया, पूरे शरीर को देगा एनर्जी का फुल डोज
मौसम के हिसाब से शरीर की सफाई जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया आयुर्वेदिक तरीका
30 की उम्र के बाद खुद को रखना है फिट, तो जरूर करें ये 5 योगासन
केला ही नहीं, ये चीजें भी हैं पोटैशियम के पावरहाउस, डाइट में जरूर करें शामिल
बालों के झड़ने की समस्या से हैं परेशान, ये आयुर्वेदिक उपाय आएंगे काम
तनाव, नींद और ब्लड प्रेशर से राहत पाने का प्राकृतिक तरीका 'ध्यान', आयुष मंत्रालय ने बताए फायदे
वजन घटाने वाली दवाएं अब सिर्फ मोटापा ही नहीं, दिल की बीमारी से भी बचा सकती हैं: शोध
अचानक बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर, आयुर्वेद में लिखे हैं 'साइलेंट किलर' से बचने के उपाय
जोड़ों में दर्द के कारण उठना-बैठना भी हो गया है मुश्किल? आजमाएं आयुर्वेदिक इलाज
खाने के बाद करें ये तीन योगासन, नींद और पाचन दोनों में होगा सुधार
केले में है गुण भरपूर, जानें इसके चौंकाने वाले फायदे
पेट दर्द, गैस या अपच, हर समस्या सिर्फ एक चम्मच अजवाइन से होगी खत्म
मोटापे का फेफड़ों पर पड़ता है असर, वो समय से पहले बूढ़े हो जाते हैं: अध्ययन
दांतों की सड़न और मसूड़ों की बीमारी से राहत दिलाएंगे ये योगासन, फंगल इन्फेक्शन भी होगा दूर
भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं 'प्राकृतिक नुस्खे'; वात, पित्त और कफ को ऐसे करें संतुलित
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या खाना-पीना चाहिए? यहां देखें पूरी लिस्ट
सर्दी-जुकाम से लेकर त्वचा की देखभाल तक, हर दिन क्यों जरूरी है विटामिन सी
हमारी त्वचा करती है पूरे शरीर की सुरक्षा, आयुर्वेद में हैं निखारने के कारगर उपाय
नाखूनों की मजबूती और चमक के लिए करें ये पांच योगासन
देखें आज 10/11/2025 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope