• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया: जेपी नड्डा

The Central Government led by PM Modi has always provided ample financial assistance and support to Himachal: JP Nadda - Shimla News in Hindi

शिमला । केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को शिमला में भाजपा सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर मीडिया से संवाद किया। इस दौरान जहां उन्होंने केंद्र की ओर से हिमाचल प्रदेश को मिले फंड और सहयोग के बारे में विस्तार से बात की तो वहीं, प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार सिर्फ झूठ बोलती है कि उन्हें केंद्र से सहयोग नहीं मिला है। हकीकत यह है कि पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में भी हिमाचल को केंद्र सरकार से बड़ा सहयोग मिला है। 1,400 करोड़ रुपए की लागत से एम्स बिलासपुर पूरी तरह ऑपरेशनल है और प्रदेश में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का केंद्र बन रहा है। चंबा, नाहन और हमीरपुर मेडिकल कॉलेजों के लिए 547 करोड़ रुपए की सहायता दी गई है। इसके अलावा पीजीआई सैटेलाइट सेंटर और चमियाणा सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक जैसी परियोजनाओं से हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो रहा है।
माचल में हाइड्रो, शिक्षा, शहरी विकास, रेलवे और ऊर्जा के क्षेत्र में केंद्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति दी है। रेणुका डैम को राष्ट्रीय महत्व का प्रोजेक्ट घोषित कर 7,000 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं, वहीं लुहरी स्टेज-1 हाइड्रो प्रोजेक्ट के लिए 1,800 करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं। आईआईएम सिरमौर, आईआईआईटी ऊना, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं और रेलवे विस्तार के माध्यम से प्रदेश में आधारभूत ढांचे को मजबूती मिली है। 13,168 करोड़ रुपए की रेल परियोजनाओं, वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशनों और सौर ऊर्जा योजनाओं से हिमाचल विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।
भारत सरकार ने हिमाचल के विकास के लिए निरंतर बड़ा सहयोग दिया है। वर्ष 2024-25 में 2381 रुपए करोड़ स्पेशल असिस्टेंस, 2006 करोड़ रुपए एनडीआरएफ और 2150 करोड़ रुपए एक्सटर्नली एडेड प्रोजेक्ट्स के तहत दिए गए हैं। सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। लगभग 40,000 करोड़ रुपए की लागत से 668 किलोमीटर फोर-लेन सड़कों का निर्माण हुआ है, जिससे प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी, पर्यटन और विकास को नई गति मिली है।
जेपी नड्डा ने कहा कि यहां एक धारणा बनाई जा रही है और कांग्रेस की सरकार अपनी अकर्मण्यता को छुपाने के लिए एक नैरेटिव गढ़ रहे हैं, केंद्र से मदद नहीं मिल रही है। मैं मीडिया के माध्यम से हिमाचल की जनता को बताना चाहता हूं कि भारत सरकार के पास फंड्स की कोई कमी नहीं है और हिमाचल के लिए तो कदापि नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया है। भारत सरकार के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है और हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए हमारा विशेष समर्पण हमेशा बना रहेगा।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। आज भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और तेज गति से आगे बढ़ रहा है। निर्णायक नीतियों और डीबीटी जैसी योजनाओं से पारदर्शिता बढ़ी है। साथ ही आर्थिक दृष्टि से कितना बड़ा देश को लाभ हुआ है, इसको भी ध्यान में रखना चाहिए।
जेपी नड्डा ने कहा कि हाल ही में हुए पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों में हिमाचल की जनता ने भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दिया है। इसके लिए मैं प्रदेश की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। ये चुनाव के नतीजे हिमाचल की जनता का मूड क्या है, उसको भी परिलक्षित करता है और जनता का मूड स्पष्ट रूप में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The Central Government led by PM Modi has always provided ample financial assistance and support to Himachal: JP Nadda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: himachal, jp nadda, central government, pm modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved