• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने दो वर्तमान सांसदों को बेटिकट कर दिया

शिमला। लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियां भाजपा व कांग्रेस अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों पर मंथन में जुटी है। भाजपा केन्द्रीय चुनाव समिति की चैथी बैठक नई दिल्ली में हुई। जानकारी के अनुसार भाजपा ने दो वर्तमान सांसदों को बेटिकट कर दिया है। शिमला से पार्टी के मौजूदा सांसद वीरेंद्र कश्यप व कांगड़ा-चंबा से शांता कुमार को पार्टी ने रेड सिग्नल दिखाया है। इसी के चलते शांता कुमार ने तो बीते कल स्वयं ही चुनाव से हटने की बात कह दी थी। बताया जाता है कि वीरेंद्र कश्यप की जगह पार्टी सुरेश कश्यप व शांता की जगह किशन कपूर पर दांव खेलने की तैयारी में है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हाईकमान ने दोनों पर भरोसा जताते हुए इन्हें ही टिकट देने का फैसला लिया है। केंद्रीय समिति आज इन चारों के नाम की घोषणा कर सकती है। जबकि हमीरपुर से अनुराग ठाकुर व मंडी से रामस्वरूप शर्मा पर पार्टी ने भरोसा जताया है। आज शाम तक अधिकारिक तौर पर इनके नामों के ऐलान होने की संभावना है। हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर भी इसी सिलसिले में दिल्ली में हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-the BJP stalled two current MP In Himachal Pradesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: himachal pradesh, two bjp mps booked for ticketing, lok sabha elections 2019, bjp central election committee, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved