• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल राज्यपाल से मुलाकात करेगा और ज्ञापन सौंपेगा

The BJP legislative party, led by Leader of the Opposition Jairam Thakur, will meet with the Governor and submit a memorandum - Shimla News in Hindi

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजनीति से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश विधायक दल की बैठक, नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सर्किट हाउस शिमला में संपन्न हुई। बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा लगातार लिए जा रहे जनविरोधी निर्णयों पर गंभीर चर्चा की गई और यह निर्णय लिया गया कि जनता की आवाज को विभिन्न मंचों पर मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में आगामी 6 और 7 फरवरी को होने वाली योजना बैठकों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ और तय किया गया कि भाजपा विधायक इन बैठकों में मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे।
रणधीर शर्मा ने कहा कि विधायक दल ने सरकार द्वारा पंचायत चुनावों को टालने के प्रयासों पर भी गहरी चिंता व्यक्त की है और इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के विरुद्ध बताया है।
उन्होंने बताया कि विधायक दल ने इस बात पर कड़ा रोष जताया कि प्रदेश सरकार ने अक्टूबर माह के बाद से विधायक क्षेत्र विकास निधि जारी नहीं की है। इतना ही नहीं, इस वित्तीय वर्ष में भी केवल आधी विधायक निधि जारी की गई है, जबकि शेष राशि रोक दी गई है। उन्होंने कहा कि बजट में प्रावधान होने के बावजूद निधि रोकना विधायकों और प्रदेश की जनता—दोनों के साथ अन्याय है।
रणधीर शर्मा ने कहा कि विधायक क्षेत्र विकास निधि का उपयोग विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों और आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए किया जाता है, लेकिन सरकार ने इसे भी बाधित कर दिया है।
उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने ऐच्छिक निधि को बंद कर दिया है, जिससे गरीब मरीजों के इलाज और जरूरतमंद परिवारों की सहायता की जाती थी। इस निर्णय से गरीब और जरूरतमंद लोगों को सीधा नुकसान हो रहा है।
रणधीर शर्मा ने कहा कि सरकार ने अपने तीन वर्षों के कार्यकाल में विपक्षी विधायकों की प्राथमिकताओं को स्वीकृति के लिए आगे नहीं भेजा और न ही उनके कार्यों की DPR तैयार की गई, जिससे विपक्षी क्षेत्रों में विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हुए हैं।
उन्होंने बताया कि भाजपा विधायक दल ने निर्णय लिया है कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा का पूरा विधायक दल राज्यपाल से मुलाकात करेगा और ज्ञापन सौंपेगा।
ज्ञापन के माध्यम से विधायक क्षेत्र विकास निधि और ऐच्छिक निधि तुरंत जारी करने, विधायक प्राथमिकताओं की DPR तैयार कर उन्हें नाबार्ड को भेजकर स्वीकृत कराने की मांग की जाएगी, ताकि विपक्षी विधायकों के क्षेत्रों में भी विकास कार्य आगे बढ़ सकें।
रणधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा विधायक इन सभी मुद्दों को योजना बैठकों और अन्य मंचों पर जोरदार ढंग से उठाएंगे और मुख्यमंत्री से भी सीधे मांग करेंगे कि निधियां तुरंत जारी की जाएं और विभागों को DPR तैयार करने के निर्देश दिए जाएं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The BJP legislative party, led by Leader of the Opposition Jairam Thakur, will meet with the Governor and submit a memorandum
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, himachal pradesh, legislative party, leader of opposition, jairam thakur, anti-people decisions, public voice, planning meetings, panchayat elections, mla local area development fund, financial year, assembly constituencies, development works, disaster, discretionary fund, poor patients, needy families, opposition mlas, priorities, approval, dpr, governor, memorandum, nabard, chief minister, departments, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved