शिमला। शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने अपने प्रतिद्धंदी कांग्रेस प्रत्याशी धनीराम शांडिल से मात्र डेढ वर्षों में आय तिगुना करने का फार्मुला जनता को भी बताने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि डेढ वर्ष पूर्व हुए विधानसभा चुनावों के दौरान उन्होंने खुद करीब 1.07 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी लेकिन एक दिन पूर्व शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र भरते हुए उन्होंने लगभग 3.60 करोड़ की चल-अचल संपत्ति घोषित की है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सुरेश कश्यप ने कहा कि माननीय विधायक शांडिल ने विधानसभा क्षेत्र का विकास तो किया नहीं बिंल्क अपनी आय तिगुनी कर ली है। उन्होंने कहा कि जनता अब बेवकूफ बनने वाली नहीं है। जनता समझ चुकी है कि देश आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित है और देश के साथ-साथ प्रदेश का विकास भी भाजपा सरकार में ही सुनिश्चित है।
सुरेश कश्यप ने आज कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाऐं कर चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि आज जनता को तय करना है कि उन्हें ईमानदार, परिश्रमी, बेदाग छवि की सरकार चलाने वालों को या फिर घोटालों पर घोटाले कर देश को लूटने वालों को चुनना है। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले पांच वर्षों में एक भी मामला भ्रष्टाचार का सामने नहीं आया है और यही नहीं भ्रष्टाचार करने वालों पर नकेल भी कसी गयी है। कश्यप ने कहा कि भाजपा ने हमेशा सेना, मातृशक्ति और भारतीय संस्कृती का सम्मान किया है। आज लड़ाई देश भक्तों का सम्मान करने वालों और देशद्रोही कानून को निरस्त कर देशद्रोहियों का सम्मान करने वालों के बीच है। कश्यप ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि जनता सही फैसला सुनाएगी और एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश की बागड़ोर संभालने का मौका देगी।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope