• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

प्राकृतिक खेती के सुनियोजित प्रसार के लिए टीम वर्क जरूरी: राज्यपाल

शिमला। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने आज डॉ. वाई एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के नवनियुक्त कुलपति डॉ. परविन्द्र कौशल से कहा कि राज्य में प्राकृतिक खेती के प्रसार और प्रचार के लिए समर्पित वैज्ञानिकों और अधिकारियों की टीम तैयार करें ताकि प्राकृतिक खेती को सुनियोजित और वैज्ञानिक ढंग से किसानों में लोकप्रिय बनाया जा सके।

उन्होंने कुलपति से कहा कि प्राकृतिक खेती में ऐसे कार्यों की आवश्यकता है, जिससे किसान और बागवान इस पद्धति पर भरोसा करें इसके लिए सम्पूर्ण वैज्ञानिक समुदाय तथा विद्यार्थियों को प्रेरित करना होगा, ताकि प्राकृतिक खेती का लाभ प्रत्येक किसान तक सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती लम्बे समय तक मनुष्य के स्वास्थ्य, प्राकृतिक स्त्रोतों के संरक्षण और पर्यावरण के लिए अत्यन्त आवश्यक है।

राज्यपाल ने कहा कि राज्य के विभिन्न स्थानों पर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र प्राकृतिक खेती के लिए मॉडल केन्द्र बनाए जाएं ताकि आस-पास के किसान मौके पर जाकर प्राकृतिक खेती देख सकें और इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि किसानों और बागवानों के प्रश्नों और शंकाओं का वैज्ञानिकों, कृषि और बागवानी विभाग के अधिकारी द्वारा निचले स्तर पर ही समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बागवानी विश्वविद्यालय से प्राकृतिक खेती के सम्बन्ध में किसानों और बागवानों को तकनीकी सहायता और मार्गदर्शन निरंतर मिलता रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Teamwork required for planned spread of natural farming: Governor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: governor acharya debavrat, natural farming, well planned dissemination, teamwork required, himachal pradesh news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved