शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्रा) पोर्टमोर शिमला को छात्रा शिक्षा के लिए राज्य का प्रमुख संस्थान बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास करेगी। वह आज पेर्टमोर स्कूल के वार्षिक समारोह के अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे। लड़कियों की शिक्षा पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें अपनी इच्छानुसार जीवन जीने के लिए शिक्षा उन्हें सशक्त बनाने का सबसे बेहतर माध्यम है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि शिक्षा महिलाओं को उनके कार्य में और अधिक सृजनात्मक बनाने में मद्द करती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में कौशल, सूचना, प्रतिभा तथा आत्मविश्वास होता है, जिसकी उन्हें एक बेहतर मॉं, कर्मचारी अथवा नागरिक बनने की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में लगभग आधी आवादी महिलाओं की है। उन्होंने कहा कि पोर्टमोर जैसे शिक्षण संस्थान इस दिशा में तथा महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
जय राम ठाकुर ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पुरस्कार विजेता छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस पाठशाला की छात्राओं ने विभिन्न क्षेत्रों में नाम अर्जित किया है, जो संस्थान के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि पोर्टमोर की छात्राओं ने अपने संस्थान का नाम रोशन किया है।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope