शिमला। पिछले दो दिनों से प्रदेशभर में सिलेंडरों की सप्लाई नियमित न होने से रसोई गैस संकट गहरा गया है। यहां पिछले दो दिनों से एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई बंद है। ऐसे में प्रदेश में करीब 40 हजार सिलेंडरों की सप्लाई होती है। यहां एक दिन में करीब 22,500 सिलेंडरों की सप्लाई प्रतिदिन होती है। ऐसे में सिलेंडर न मिलने से प्रदेश के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर, आईओसी के क्षेत्रीय प्रबंधक का कहना है कि दो दिनों से एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई बंद थी। जालंधर से सिलेंडरों की सप्लाई को सुचारू कर दिया गया है। एक दो दिन में सिलेंडरों को लेकर स्थिति सामान्य हो जाएगी। प्रदेश में 14 लाख से अधिक गैस कनेक्शनधारक हैं इसलिए कई बार ऐसी स्थिति आ जाती है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope