• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण ने बर्फ से प्रभावित जिलों के लिए की चेतावनी जारी

State Disaster Management Authority issues warning for snow affected districts - Shimla News in Hindi

शिमला। सासे (मनाली) द्वारा चम्बा जिले के विभिन्न हिस्सों, लाहौल-स्पीति, शिमला, किन्नौर और कुल्लू में हिमस्खलन की चेतावनी के बाद हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने विभागों और आम लोगों को चेतावनी जारी की है। सासे ने 6 फरवरी 2019 को इन जिलों में हिमपात और हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि जिला प्रशासनध्जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों (डीडीएमए) को सलाह दी गई है कि वे अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी व एहतियात बरतें। उन्हें बचाव दलों को तैयार रखने और ऐसे स्थानों पर जहां हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है, ऐसे स्थानों पर जाने से बचने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बर्फीले क्षेत्रों में न जाने की सलाह देने को कहा गया है तथा सभी अधिकारियों और स्थानीय निवासियों को खराब मौसम की चेतावनी देने के लिए निर्देशित किया गया है।

संबंधित विभागों से कहा गया है कि वे राष्ट्रीय राजमार्गों और अन्य सड़कों पर कड़ी निगरानी रखें और संभावित हिमस्खलन रास्तों पर या उनके आस-पास की असुरक्षित बस्तियों को खाली करने की योजना तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। आम लोगों को आवश्यक वस्तुओं और आपातकालीन दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-State Disaster Management Authority issues warning for snow affected districts
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: state disaster management authority, ice, districts, alert issue, shimla news, राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, बर्फ, चेतावनी जारी, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved