शिमला। हिमाचल प्रदेश में पांच दिनों तक बड़े पैमाने पर हुई बारिश और बर्फबारी के बाद शनिवार को धूप खिली है, हालांकि कड़ाके की ठंड बरकरार है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पांच दिनों के बाद धूप खिली। आसमान साफ होने के कारण राज्य भर के न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शिमला में तापमान शून्य से 1.3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया जहां 5.6 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। कुफरी, फागू, चैल और नारकंडा में शुक्रवार से मध्यम बर्फबारी हो रही है।
माल रोड, द रिज, यूएस क्लब और जाखू की पहाड़ियों में बर्फबारी देखी गई।
लाहौल-स्पीति का मुख्यालय केलांग शून्य से 16 डिग्री नीचे तापमान के साथ राज्य में सबसे ठंडा रहा।
किन्नौर के कल्पा में तापमान शून्य से 7.3 डिग्री नीचे रहा। वहीं, मनाली में तापमान शून्य से 6.8 डिग्री नीचे और डलहौजी में शून्य से 2.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
अधिकारियों ने कहा कि समूचे किन्नौर जिले, शिमला के ऊपरी इलाकों और चंबा के पांगी व भरमौर इलाके सड़कों पर बर्फ की मोटी चादर के कारण अन्य इलाकों से कट गए हैं। सड़कों को दोबारा खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope