• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

01 से 04 जून तक आयोजित किया जाएगा शिमला ग्रीष्मोत्सव 2023 : आदित्य नेगी

Shimla Summer Festival 2023 will be organized from June 01 to 04: Aditya Negi - Shimla News in Hindi

-अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के तहत ग्रीष्मोत्सव में उपलब्ध होंगे मोटे अनाज से बने पकवान शिमला। शिमला ग्रीष्मोत्सव 2023 इस वर्ष 01 से 04 जून तक आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी शिमला ग्रीष्मोत्सव समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बचत भवन में शिमला ग्रीष्मोत्सव के आयोजन के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। आदित्य नेगी ने कहा कि वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है तथा इसी दिशा में मोटे अनाज को बढ़ावा देने की दृष्टि से शिमला ग्रीष्मोत्सव के दौरान मोटे अनाज से बने पकवान लोगों को उपलब्ध करवाए जायेंगे। उन्होंने बताया कि ग्रीष्मोत्सव के दौरान हिमाचली फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जायेगा जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अन्य पहाड़ी पकवानों के साथ मोटे अनाज पर आधारित पारम्परिक भोजन भी परोसा जायेगा।
उन्होंने बताया कि चार दिवसीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के दौरान हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसके अतिरिक्त, चित्रकला प्रतियोगिता, पारम्परिक लोक वाद्य यंत्र प्रतियोगिता, हास्य कवि सम्मेलन, तम्बोला इत्यादि का भी आयोजन किया जायेगा। ग्रीष्मोत्सव में अन्य आयोजनों में फ्लावर शो, हेल्दी बेबी शो इत्यादि का भी आयोजन होगा। इस अवसर पर स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शिमला ग्रीष्मोत्सव एक बेहद प्रतिष्ठित कार्यक्रम है जिसका इंतजार शिमला सहित अन्य राज्यों के लोग हर वर्ष बेसब्री से करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष शिमला ग्रीष्मोत्सव का आयोजन बहुत अच्छे तरीके से किया गया तथा और उन्हें पूर्ण विश्वास है की इस वर्ष भी सभी विभाग मिलकर इस उत्सव को और बेहतर ढंग से आयोजित करने में जिला प्रशासन का सहयोग करेंगे।
सहायक आयुक्त डॉ पूनम बंसल ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया और क्रमवार मदों को प्रस्तुत किया।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त शिमला शिवम प्रताप सिंह, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) राहुल चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shimla Summer Festival 2023 will be organized from June 01 to 04: Aditya Negi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shimla summer festival 2023, shimla summer festival committee, deputy commissioner shimla aditya negi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved