• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शिमला, मनाली में खिली धूप

Shimla, Manali Sunburn - Shimla News in Hindi

शिमला । पर्यटन स्थलों शिमला और मानली में शनिवार को भी धूप निकली हुई है, जबकि हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने अपने पूर्वानुमान में अगले सप्ताह तक राज्य में बारिश या बर्फबारी नहीं होने की बात कही है। राज्य की राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। लाहौल-स्पीति जिले का केलांग शून्य से 8.8 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि किन्नौर जिले के कल्पा में शून्य से 3 डिग्री नीचे, मनाली में शून्य से 1.6 डिग्री नीचे, धर्मशाला में 6.4 डिग्री और डलहौजी में 5.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
अनुमान है कि अधिकांश पर्यटन स्थलों पर क्रिसमस के दिन धूप खिली होगी और बर्फबारी नहीं होगी।
शिमला के मौसम कार्यालय के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, "राज्य के अधिकांश शहरों में 8-10 दिन धूप निकली रहेगी।"
लेकिन, लोकप्रिय पर्यटन स्थलों जैसे नरकंडा, कसौली, डलहौजी, पालमपुर और चंबा में तापमान काफी कम है।
लेकिन, उत्साही पर्यटकों, खासकर उत्तर भारत के राज्यों से पर्यटकों ने पहले ही पहुंचना शुरू कर दिया है।
शिमला के ऐतिहासिक रिज से पर्वत की चोटियां बर्फ की मोटी चादर में लिपटी नजर आ रही हैं।
लोकप्रिय पर्यटन मनाली में भी आसपास के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने के चलते अच्छी तादाद में पर्यटक पहुंचे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shimla, Manali Sunburn
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tourist destinations shimla, tourist destinations manali, himachal pradesh, himachal pradesh news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved