शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने बीते 19 महीनों में विभिन्न विभागों में 15 अधिकारियों को सेवा में विस्तार दिया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को विधानसभा में यह जानकारी दी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2018 और 31 जुलाई 2019 के बीच सेवा में विस्तार दिए जाने वालों में दो राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक शामिल हैं।
प्रश्न काल के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि फंडामेंटल रूल 56 (डी) बहुत दुर्लभ और असाधारण परिस्थितियों में सरकारी सेवा में विस्तार प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि 19 दिसंबर, 2017 को हिमाचल हाईकोर्ट के फैसले के मद्देनजर सेवानिवृत्ति की आयु से परे विस्तार व पुनर्नियोजन की अनुमति दिया जाना दुर्लभ है।
मुख्यमंत्री, कांग्रेस सदस्य जगत सिंह नेगी के एक सवाल का जवाब दे रहे थे।
--आईएएनएस
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार को लगाई फटकार : पूछा-कोटा में ही क्यों आत्महत्या? इसको रोकने के लिए अब तक क्य किया?
शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 769 अंक उछला
राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर विपक्ष केंद्र सरकार के साथ, नहीं होनी चाहिए राजनीति : तेजस्वी यादव
Daily Horoscope