• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीएम मोदी के नेतृत्व में हिमाचल को राहतः आपदा पुनर्वास के लिए 601.92 करोड़ की दूसरी किश्त जारी

Relief for Himachal Pradesh under PM Modi leadership: Second installment of ₹601.92 crore released for disaster rehabilitation - Shimla News in Hindi

शिमला। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार ने हर आपदा की घड़ी में हिमाचल प्रदेश की भरपूर सहायता की है। अब तक प्रदेश को 5800 करोड़ रुपये से अधिक की राहत राशि प्राप्त हो चुकी है, जो यह दर्शाती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हिमाचल के साथ मजबूती से खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्र सरकार की आभारी है, जिसने आपदा के समय हिमाचल का हाथ कभी नहीं छोड़ा। सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी। वर्ष 2023 की भीषण आपदा हो या वर्ष 2025 की आपदाएं, केंद्र सरकार ने त्वरित निर्णय लेते हुए राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए उदारतापूर्वक सहायता प्रदान की है। उन्होंने बताया कि वर्ष के अंत में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के लिए केंद्र से राहत भरी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने आपदा राहत एवं पुनर्वास के लिए 601.92 करोड़ रुपये की दूसरी किश्त जारी कर दी है। इस संबंध में ऑफिस मेमोरेंडम भी जारी कर दिया गया है और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को यह राशि तुरंत राज्य सरकार के खजाने में ट्रांसफर करने के निर्देश दिए गए हैं।
सांसद कश्यप ने कहा कि यह राहत राशि पोस्ट डिजास्टर नीड असेसमेंट (PDNA) के तहत नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फंड की रिकवरी एंड रीकंस्ट्रक्शन विंडो से जारी की गई है। कुल 601.92 करोड़ रुपये की यह दूसरी किश्त है। इससे पहले केंद्र सरकार हिमाचल को 400 करोड़ रुपये से अधिक की पहली किश्त जारी कर चुकी है। वर्ष 2023 की आपदा के बाद केंद्रीय टीम द्वारा PDNA के तहत हिमाचल में 9300 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का आकलन किया गया था, जिसके आधार पर केंद्र सरकार ने कुल 1504.80 करोड़ रुपये की सहायता को मंजूरी दी थी।
उन्होंने कहा कि 2023 की आपदा में प्रदेश में 500 से अधिक लोगों की जान गई और सरकारी संपत्ति को 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। वहीं वर्ष 2025 में भी आपदाओं के कारण हजारों लोग प्रभावित हुए और 454 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई, जिनमें बड़ी संख्या सड़क हादसों, बाढ़ और भूस्खलन से जुड़ी है।
सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के लिए इस वर्ष भी 1500 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की है और सितंबर माह में स्वयं हिमाचल का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि PDNA के तहत जारी यह 601.92 करोड़ रुपये की दूसरी किश्त प्रदेश में चल रहे पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण कार्यों को गति देगी।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जहां एक ओर कांग्रेस सरकार केवल केंद्र पर आरोप लगाने की राजनीति करती रही है, वहीं दूसरी ओर सच्चाई यह है कि केंद्र सरकार ने हिमाचल की हर आपदा में खुलकर मदद की है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवेदनशील नेतृत्व और भाजपा सरकार की हिमाचल के प्रति प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Relief for Himachal Pradesh under PM Modi leadership: Second installment of ₹601.92 crore released for disaster rehabilitation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: suresh kashyap, bjp mp shimla, himachal pradesh relief fund, 5800 crore central aid, pm narendra modi, disaster relief himachal, bjp state government support, central assistance crisis, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved