• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रियंका गांधी वाड्रा का सुंदरनगर दौरा रद्द

Priyanka Gandhi Vadra Sundernagar tour canceled - Shimla News in Hindi

शिमला। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का मंडी के सुंदरनगर दौरा रद्द हो गया है। लगातार खराब चल रहा मौसम इसकी वजह बताई जा रही है। सुंदरनगर में बीती देर रात से बारिश हो रही है। मौसम खराब होने के चलते प्रियंका का हेलीकॉप्टर नहीं उतर पाया। इससे सुबह 10 बजे से प्रियंका का इंतजार कर रहे रैली में पहुंचे लोगों को निराशा ही हाथ लगी।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रियंका का पॉलिटेक्निक कॉलेज से रैली स्थल तक खुली जीप में सवार होकर रोड शो होना था। प्रियंका का हेलीकॉप्ट से पॉलिटेक्निक कॉलेज के खेल मैदान में पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन खराब मौसम बाधा बन गया।

वहीं, रैली स्थल पर पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, रजनी पाटिल, पंडित सुखराम, मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आश्रम शर्मा, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर सहित अन्य नेता मौजूद रहे। इस दौरान इन नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Priyanka Gandhi Vadra Sundernagar tour canceled
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: priyanka gandhi vadra, sundernagar tour, canceled, himachal pradesh news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved