• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

सस्ती हवाई सेवा शुरू, मोदी बोले- अब हवाई चप्पल वाले भी बैठेगें प्लेन में

शिमला। पीएम मोदी आज शिमला में आम आदमी के लिए सस्ते हवाई सफर वाली उडान स्कीम की शुरूआत की। पीएम ने 2500 रुपए में शिमला से दिल्ली के बीच उडान भरने वाली पहली रीजनल फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल की भूमि का युवा देश में नया बदलाव ला सकता है। साथ ही उन्होनें कहा कि अगर युवाओं को अवसर मिलेगा तो वे देश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल देंगे। मोदी ने कहा कि पहले एयरलाइंस में राजा महाराजा ही सफर करते थे, उस समय एयरलाइंस में भी राजा महाराजा का फोटो लगा था। मोदी ने कहा कि मेरे कहने के बाद अटल जी की सरकार के समय आर.के. लक्ष्मण के कॉमन मैन के लोगो को लगाया गया। मोदी बोले कि देश का गरीब हवाई चप्पल पहनता है और मैं चाहता था कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई सफर करे। पीएम ने कहा कि आज यह बात सच साबित हो रही है। साथ ही उन्होनें कहा कि भारत में हवाई सेवा के विस्तार के लिए काफी अवसर है। उन्होनें कहा कि अगले एक साल में 30 से 35 एयरपोर्टों से कनेक्टिविटी को जोडेंगे। मोदी ने कहा कि हवाई सफर से लोगों का समय बचेगा। साथ ही उन्होनें कहा कि इस सुविधा से हिमाचल प्रदेश के टूरिज्म को काफी बढावा मिलेगा। पीएम मोदी कडप्पा-हैदराबाद तथा नांदेड-हैदराबाद के बीच होने वाली इसी स्कीम की दो अन्य उडानों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद पीएम शिमला के रिज मैदान में एक रैली को भी संबोधित करेंगे। गौरतलब है पीएम बनने के बाद मोदी पहली बार शिमला जा रहे हैं। इससे पहले वे वर्ष 2003 में शिमला गए थे, तब वे गुजरात के सीएम थे। हांलांकि पीएम मोदी पिछले वर्ष मंडी आए थे और यहां उन्होनें एक रैली को संबोधित किया था।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Narendra Modi inaugrate first UDAN flight from Shimla to Delhi today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm modi, flight from shimla to delhi, aam admi flight, flight in rs 2500, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved