शिमला। हिमाचल प्रदेश के वन, परिवहन एवं युवा सेवाएं और खेल मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने हिमाचल-उत्तर प्रदेश और जम्मू कश्मीर के साथ हुए अंतर्राज्यीय परिवहन समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद कहा है कि इन समझौतों के कारण प्रदेश के लोगों का पड़ोसी राज्यों के साथ आवागमन अधिक सुलभ होगा और अन्तर्राज्यीय यात्रियों को बेहतर और सुविधाओं का लाभ मिलेगा। गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि इसका श्रेय हिमाचल के प्रगतिशील विचार रखने वाले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों को जाता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विषय की गम्भीरता को समझते हुए मुझे लखनऊ आकर इन समझौतों पर हस्ताक्षर करने का दायित्व सौंपा तथा साथ ही पड़ोसी राज्यों की परिवहन व्यवस्था को समझने का अवसर प्रदान किया। गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्ष 1985 के बाद यह पहला अवसर है, जब हिमाचल और उत्तर प्रदेश के मध्य इस प्रकार का समझौता हुआ है, जो सामयिक आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक परिवेश में अति आवश्यक था।
साथ ही इस समझौते पर हस्ताक्षर करने से पूर्व परिवहन मन्त्री गोविन्द सिंह ठाकुर की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से दूरभाष पर बात कर प्रदेश सरकार की इस पहल के लिए धन्यवाद किया। गोविंद सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि हिमाचल सरकार पड़ोसी राज्यों को हर प्रकार से सहयोग के लिए तैयार है और परिवहन क्षेत्र से जुड़ी सांझी समस्याओं के तर्कपूर्ण हल के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने उत्तरी क्षेत्र और पहाड़ी राज्यों के लिए एक विशिष्ट परिवहन नीति की भी वकालत की।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope