• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पालमपुर के मैकेनिक विवेक भारद्वाज ने की अभिनेता शाहरुख़ ख़ान से मुलाकात

Palampur mechanic Vivek Bhardwaj meet actor Shahrukh Khan - Shimla News in Hindi

पालमपुर। शैल लुब्रिकेंट्स ने आज मैकेनिक समुदाय के प्रति अनूठे अंदाज़ में आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान का जश्न मनाया। इस सिलसिले में शैल ने हाल में प्रदर्शित ब्लॉकबस्टर मूवी पठान के साथ एक आउट.फिल्म साझेदारी की और इसके नायक तथा बॉलीवुड बादशाह शाहरुख़ ख़ान की मुलाकात कुछ चुनींदा मैकेनिक्स से करायी।ऐसे ही एक भाग्यशाली मैकेनिक हैं पालमपुर,हिमाचल प्रदेश के विवेक भारद्धाज जिन्हें बॉलीवुड मैगास्टार से रूबरू होने का मौका मिला। विवेक भारद्वाज ने कहा, मै पिछले दस वर्षों से भी अधिक समय से शैल से जुड़ा हूं। मेरी वर्कशॉप में हमें कभी भी अपने ग्राहकों को शैल प्रोडक्ट्स के बारे में विश्वास दिलाने के लिए मेहनत नहीं करनी पड़ती ब्रैंड का नाम ही काफी होता है।आज शैल की बदौलत मुझे बॉलीवुड के बादशाह से मिलने का मौका भी मिला। मैं पूरी शैल टीम का आभारी हूं जिन्होंने मुझे यह शानदार अवसर दिलाया है।मेरे यार.दोस्त और परिवार वाले भी शाहरुख़ ख़ान के साथ मेरी फोटो देखकर बेहद खुश हुए हैं। इस अवसर ने मुझे एक बार फिर यह भरोसा दिलाया है कि शैल अपने पार्टनर्स का भरपूर ख्याल रखने वाला ब्रैंड है और यह हमारी उन्निति चाहने के साथ.साथ हमारे सपनों को साकार करने में भी साथ निभाता है। अमित गुघरे,ऑटोमोटिव सेल्स एवं मा‍र्केटिंग मैनेजर,शैल लुब्रिकेंट्स ने कहा, पठान के आधिकारिक इंजन ऑयल पार्टनर होने के नाते हमें अपने मूल्यंवान ट्रेड पार्टनर्स को बेहद अनूठे अंदाज़ में आभार व्याक्ते करने का अवसर मिला है। हमारे निष्ठावान मैकेनिक्स का जज़्बा देखते ही बनता है और हमें खुशी है कि हम उनके सपनों को पूरा कर पा रहे हैं।इससे पहले शैल लुब्रिकेंट्स ने पठान मूवी के टिकटों को भी ट्रेड कम्युंनिटी के लिए उपलब्ध कराते हुए ब्रैंड की पार्टनर्स प्रोग्रैस सोच को आगे बढ़ाया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Palampur mechanic Vivek Bhardwaj meet actor Shahrukh Khan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vivek bhardwaj, shahrukh khan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved