शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी पार्टी के संकल्प पत्र की सराहना करते हुए कहा कि यह संकल्प पत्र एक नए व विकसित भारत की परिकल्पना है, जो देश के 130 करोड़ लोगों की भावनाओं को दर्शाता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्य मंत्री ने कहा कि इस संकल्प पत्र में नए भारत के निर्माण की प्रतिबद्धता स्पष्ट दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि इस संकल्प पत्र में आगामी पांच वर्षों में भारत को विश्व का एक अग्रणी राष्ट्र बनाने की परिकल्पना की गई है। उन्होंने कहा कि देश के किसानों के कल्याण के लिए किसान क्रेडिट कार्ड पर एक लाख तक के ऋण पर पांच वर्षों तक शून्य ब्याज दर पर ऋण देने के निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे किसानों की आय को वर्ष 2022 तक दोगुना करने में बल मिलेगा।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope