• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुक्खू भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने राजस्थान रवाना

Newly elected Chief Minister Sukhu leaves for Rajasthan to join Bharat Jodo Yatra - Shimla News in Hindi

हिमाचल प्रदेश। प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह सुक्खू अपने विधायकों के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए रवाना हो रहे हैं। सभी 40 विधायक भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। खास बात यह है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का गुरुवार को 99वां दिन है और कल यात्रा 100 दिन पूरा कर लेगी।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि अभी हम भारत जोड़ो यात्रा में जा रहे हैं। राहुल गांधी ने जिस विचारधारा के लिए भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है। इसके लिए हम कांग्रेस 40 के 40 विधायक प्रदेश अध्यक्ष के साथ जा रहे हैं। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद ही सुक्खू ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का ऐलान किया था।
सूत्रों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के 40 विधायक भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के साथ शुक्रवार को जयपुर में राजस्थान सरकार के चार साल के जश्न में भी शामिल होंगे। खुद राहुल गांधी भी शुक्रवर को जयपुर में प्रेस करेंगे और शाम को अल्बर्ट हॉल पर होने वाले सिंगर सुनिधि चौहान नाइट शो में भी शिरकत करेंगे। शनिवार को राहुल गांधी और हिमाचल के सभी विधायक भारत जोड़ो यात्रा में जुड़ जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Newly elected Chief Minister Sukhu leaves for Rajasthan to join Bharat Jodo Yatra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: himachalpradesh, chief minister, sukhu, rajasthan, bharat jodo yatra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved