• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरिपुरधार-नौहराधार मार्ग पर लैंडस्लाइड से लगी वाहनों की लंबी कतार, फंसे लोग स्वंय हटा रहे मलबा

Nahan. Long queue of vehicles stuck on Haripurdhar-Nauhradhar road due to landslide, trapped people themselves removing debris - Shimla News in Hindi

नाहन। हिमाचल प्रदेश के नाहन में हरिपुरधार-नौहराधार मार्ग पर लैंडस्लाइड हुआ है। इसके कारण उस रास्ते से जाने वाले यात्री वहीं फंस गए और मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ऐसे में मौके पर जाम में फंसे लोग ही खुद सड़क से मलबा हटाने लगे। हरिपुरधार-नौहराधार मार्ग पर लैंडस्लाइड होने से दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। वहां फंसे लोगों में आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि, पीडब्ल्यूडी की तरफ से यहां पर जेसीबी तैनात नहीं की गई है। ऐसे कई मौकों पर सूचना देने के बावजूद कोई जिम्मेदारी भरा कदम नहीं उठाया गया है। बता दें कि पूरा मामला जिला सिरमौर के उपमंडल संगडाह के अंतर्गत का है। यहां पर मुख्य मार्ग हरिपुरधार-नौहराधार के बीच नजदीक मार्ग पर भारी भूस्खलन से रास्ता बंद हो गया। पिछले कई घंटों से मार्ग अवरुद्ध है और लोग स्वयं मार्ग पर यातायात बहाल करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि नोहराधार - हरिपुरधार मार्ग के बीच एक नजदीकी मार्ग भारी भू स्खलन के चलते बंद हो गया है। उक्त स्थान पर स्थानीय लोग जेसीबी मशीन तैनात करने को लेकर पीडब्ल्यूडी से मांग करते आए हैं। लेकिन उक्त स्थान पर विभाग ने कोई पुख्ता बंदोबस्त नहीं किया है।
आज भी मार्ग पर भूस्खलन होने से रास्ता बाधित हो गया है। विभाग को सूचना दिए जाने के बाद भी मार्ग को खोलने के लिए न तो मौके पर मशीन पहुंची और न ही विभाग के कर्मी। इसके बाद मार्ग पर फंसे लोगों ने खुद ही मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nahan. Long queue of vehicles stuck on Haripurdhar-Nauhradhar road due to landslide, trapped people themselves removing debris
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nahan, long queue, vehicles, haripurdhar-nauhradhar road, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved