• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिमाचल प्रदेश के नाहन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में साधु-संतों को दिलवाई गई सदस्यता

Membership was given to saints and sages in the presence of BJP state president in Nahan, Himachal Pradesh - Shimla News in Hindi

नाहन। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के नाहन जिले में 400 साल पुराने प्राचीन काली माता मंदिर में सेवारत साधु संतों को भाजपा की सदस्यता दिलवाई गई। इस कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। इस कार्यक्रम में मंदिर परिसर में एक साथ कई साधु-संतों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद यहां कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए राजीव बिंदल ने बताया कि जिले के 400 साल पुराने काली स्थान मंदिर में मौजूद साधु-संतों का आज भाजपा को आशीर्वाद मिला है। यहां उपस्थित साधु-संतों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई गई है।
उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति में आप्त पुरुष की संज्ञा सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। वह व्यक्ति जो निष्पक्ष है, निर्लिप्त है और जो न्याय करता है, वह सर्वश्रेष्ठ होता है। धर्मदंड्योष्य में जो भी राज्य है, उस राज्य के ऊपर सदैव धर्म का दंड होना चाहिए। यानी धर्म और धर्म का पालन करने वाले साधु संत राजा को सदैव जागृत रखें और उसको सही दिशा देते रहें। आज हमारे लिए यह गौरव का विषय है कि आज हमारे नाहन क्षेत्र के प्राचीन मंदिर में हमारे साधु-संतों ने भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद दिया। हम सभी संतों का आभार व्यक्त करते हैं। आप देश और प्रदेश की राजनीति को हमेशा सही दिशा देते रहेंगे। पूरा देश आपके मार्गदर्शन में आगे बढ़ेगा।
बता दें कि भाजपा देशभर में बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय सदस्यता अभियान चला रही है। पार्टी ने इस राष्ट्रीय सदस्यता अभियान को 'संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024' का नाम दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अभियान का शुभारंभ दो सितंबर को नई दिल्ली से किया था। यह 40 दिन का अभियान है। इस अभियान को शुरू हुए 11 दिन हो चुके हैं। इस सदस्यता अभियान में अभी तक दो करोड़ से ज्यादा लोग भाजपा के सदस्य बन चुके हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Membership was given to saints and sages in the presence of BJP state president in Nahan, Himachal Pradesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nahan, bharatiya janata party, membership campaign, bjp state president dr rajiv bindal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved