• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिमाचल प्रदेश : मनाली में बर्फबारी, शिमला में बारिश

Manali gets snow, Shimla rain - Shimla News in Hindi

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शुक्रवार को बारिश हुई और पर्यटक स्थल मनाली में छह सेंटीमीटर की सामान्य बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता घटने से रविवार के बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, ‘‘मनाली और पहाड़ी इलाकों में शुक्रवार तडक़े से हल्की से लेकर सामान्य बारिश हो रही है।’’
उन्होंने कहा कि शिमला से 250 किलोमीटर दूर कल्पा में भी बर्फबारी हुई।
लाहौल एवं स्पीति, चंबा, मंडी, कुल्लू, किन्नौर और शिमला जिलों के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी हुई है।
मनाली और आसपास के पहाड़ी इलाकों में पर्यटकों ने पहुंचना शुरू कर दिया है।
पिछले 24 घंटों में शिमला में 14.6 मिलीमीटर बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कुफरी में तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।
मनाली में भी 35 मिलीमीटर बारिश हुई। धर्मशाला में 3.4 मिलीमीटर बारिश होने के सात 2.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Manali gets snow, Shimla rain
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: manali gets snow, shimla rain, हिमाचल प्रदेश, बर्फबारी, manali, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved