• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महेन्द्र सिंह ने दिल्ली में मंगल मिलन समारोह की अध्यक्षता की

Mahendra Singh chaired the Mangal Mela ceremony in Delhi - Shimla News in Hindi

शिमला। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह नई दिल्ली में रह रहे हिमाचल वासियों से आग्रह किया है कि वे हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए अपना योगदान देने को आगे आएं। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि प्रदेश के लोगां की बेहतरी के लिए वे अपने सुझाव और विचार भी सामने रखें। वह रविवार को नई दिल्ली में हिमाचल कल्याण सभा के वार्षिक मंगल मिलन समारोह की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राजधानी दिल्ली में में रह रहे हिमाचललियों के हितों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार सदैव प्राथमिकता देगी और वे किसी भी समस्या के समाधान के लिए सरकार से सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने प्रदेश के बाहर रहते हुए भी हिमाचली संस्कृति के सरंक्षण कर दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए दिल्ली में रह रहे लोगों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हिमाचलवासी राष्ट्रीय राजधानी तथा देश के अन्य स्थानों में रह रहे हिमाचली ऊंचे पदों पर कार्यरत हैं और उनकी कार्य को सराहना मिली है, जो राज्य के लिए गर्व की बात है।

महेन्द्र सिंह ठाकुर ने बीते एक वर्ष में राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न विकासात्मक योजनाओं तथा उनके परिणामों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों को सभी स्तर पर सराहना मिली है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने प्रदेश को विभिन्न परियोजनाएं स्वीकृत करने के साथ-साथ करोड़ों रुपये की वित्तीय सहायता भी इस अवधि में प्रदान की है जो प्रदेश सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने सामाजिक कल्याण और स्वास्थ्य क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा लिए गए विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णयों का भी उल्लेख किया और कहा कि जन मंच द्वारा विभिन्न शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि युवा किसी भी देश की रीढ़ होते हैं और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक गतिविधियों से जोडऩा जरूरी है। राज्य सरकार नशे के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है ताकि युवाओं को नशे का शिकार होने से बचाया जा सके। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय सेवाएं प्रदान करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। हिमाचल कल्याण सभा के अध्यक्ष डी.डी. डोगरा ने मंत्री का स्वागत किया और सभा की विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों के बारे में विस्तार में अवगत करवाया। सभा के पदाधिकारी, सदस्य और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रह रहे हिमाचलवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mahendra Singh chaired the Mangal Mela ceremony in Delhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: irrigation and public health minister mahendra singh, mangal mangan ceremony, chaired, himachal kalyan sabha, महेन्द्र सिंह, वार्षिक मंगल मिलन समारोह, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved