• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नेता विपक्ष जय राम ठाकुर केवल अपने विधानसभा क्षेत्र सराज तक ही सिमित हैं : जगत सिंह नेगी

Leader of Opposition Jai Ram Thakur is confined only to his constituency Seraj : Jagat Singh Negi - Shimla News in Hindi

शिमला। कृषि मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां जारी एक संयुक्त वक्तव्य में कहा कि नेता विपक्ष जय राम ठाकुर केवल अपने विधानसभा क्षेत्र सराज तक ही सिमित हैं। दोनों मंत्रियों ने कहा कि जय राम ठाकुर ने मुख्यमंत्री रहते केवल मात्र सराज विधानसभा क्षेत्र के विकास को ही प्राथमिकता प्रदान की और मंडी जिला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की लगातार अनदेखी करते रहे। आज भी विपक्ष के नेता के रूप मंे महत्वपूर्ण जिम्मेवारी होने के बावजूद वे केवल सराज क्षेत्र से जुड़े मुद्दे ही उठा रहे हैं। उन्हांेने जय राम ठाकुर से आग्रह किया कि बतौर नेता विपक्ष वे अपनी सोच का दायरा विस्तृत करें और समूचे प्रदेश के हितों की पैरवी के लिए आगे आएं। मंत्री-द्वय ने कहा कि अपने कार्यकाल में जयराम ठाकुर ने शिक्षकों सहित विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने पर कभी कोई ध्यान नहीं दिया जिससे राज्य में कर्मचारियों की कमी बनी रही। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत वर्तमान प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में रिक्त पदों को शीघ्र भरने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में प्रारम्भिक शिक्षा विभाग में विभिन्न श्रेणियों के शिक्षकों के लगभग 5300 पद भरने को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार अन्य विभागों में भी कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी होते ही सरकारी संस्थानों में कर्मचारियों की कमी को काफी हद तक पूरा कर लिया जाएगा।
चंद्र कुमार और जगत सिंह नेगी ने कहा कि पूर्व की जय राम सरकार ने हिमाचल प्रदेश को पूरी तरह से कर्ज के दलदल मंे डूबो दिया। वर्ष-2017 के विधानसभा चुनावों के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की जनता से सत्ता मंे आने पर कर्ज की प्रथा समाप्त करने का वायदा किया था। परन्तु इसके विपरित सत्ता प्राप्त करने के उपरान्त पूर्व सरकार कर्ज पर कर्ज लेती रही और राजस्व बढ़ाने के लिए कोई उपाय नहीं किए गए। यह भी सर्वविदित तथ्य है कि तथाकथित डबल इंजन सरकार के समय पूर्व की भाजपानीत प्रदेश सरकार केन्द्र से हिमाचल के लिए कोई भी अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्राप्त करने मंे विफल रही। उन्हांेेने कहा कि राज्य की कमजोर वित्तीय स्थिति के बावजूद वर्तमान प्रदेश सरकार सम्पूर्ण हिमाचल प्रदेश के एकसमान विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।
दोनों मंत्रियों ने कहा कि हाल ही मंे सम्पन्न नगर निगम शिमला के चुनावों मंे लोगांे ने कांग्रेस पार्टी के पक्ष मंे भारी समर्थन देकर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व मंे व्यवस्था परिवर्तन की दिशा मंे कार्य कर रही प्रदेश सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमांे पर मुहर लगाई है। उन्हांेेने कहा कि शिमला प्रदेश की राजधानी है और यहां राज्य के हर कोने से संबंधित लोग निवास करते हैं तथा ऐसे में नगर निगम चुनावों मंे यह जीत के मायने और भी बढ़ जाते हैं। उन्हांेेने कहा कि श्री जय राम ठाकुर को नगर निगम शिमला के मतदाताओं के इस जनमत को स्वीकार करने का साहस दिखाना चाहिए था, परन्तु वे इसे ‘अन-ऑर्गेनिक’ जनादेश करार देकर शिमला के लोगों का अपमान कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Leader of Opposition Jai Ram Thakur is confined only to his constituency Seraj : Jagat Singh Negi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shimla, agriculture minister, professor chandra kumar, revenue minister, jagat singh negi, jai ram thakur, chief minister, and seraj assembly constituency, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved