• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिमाचल के 8 हजार बूथों पर 17 सितंबर को जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’ : बिक्रम सिंह ठाकुर

Lamp of Blessings (Aashirwad ka Diya) to be lit at 8,000 booths in Himachal on September 17: Bikram Singh Thakur - Shimla News in Hindi

शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक एवं संवैधानिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ को हिमाचल प्रदेश में ऐतिहासिक एवं व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप दिया जाएगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर को प्रदेश के लगभग 8 हजार बूथों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक, जिला कांगड़ा के प्रभारी, पूर्व उद्योग मंत्री एवं विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी आज वर्ष 2047 तक भारत को विकसित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं। उनके इस संकल्प को साकार करने में देश के प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है और भारत का प्रत्येक नागरिक उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के लगभग 8 हजार बूथों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर लगभग 100 दीप प्रज्वलित करने का कार्यक्रम है। प्रदेश की माताएं-बहनें, युवा, बच्चे और समाज के सभी वर्ग इन दीपों को प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन का आशीर्वाद देंगे। यह कार्यक्रम केवल दीप प्रज्वलन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रधानमंत्री के प्रति जनता के विश्वास और विकसित भारत के उनके संकल्प में जनभागीदारी का सशक्त प्रतीक बनेगा।
बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में देश को विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा की नई दिशा दी है। आज भारत जिस आत्मविश्वास के साथ विश्व के सामने खड़ा है, उसके पीछे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लिए गए अनेक ऐतिहासिक निर्णय और जनकल्याणकारी प्रयास हैं। वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि सवा सौ करोड़ से अधिक देशवासियों के सामूहिक संकल्प का विषय है।
उन्होंने बताया कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। हिमाचल प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों में कार्यशालाएं संपन्न हो चुकी हैं। बूथ स्तर तक कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में बिना किसी भेदभाव, भाई-भतीजावाद अथवा परिवारवाद के नागरिकों को मिले सम्मान, अवसर और विभिन्न योजनाओं के लाभ के अनुभव भी सामने लाए जाएंगे। इसके लिए सेल्फी वीडियो और वीडियो संदेश तैयार किए जाएंगे। खिलाड़ी, युवा, महिलाएं, किसान तथा समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग अपने अनुभव साझा करते हुए बताएंगे कि किस प्रकार उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में निष्पक्ष व्यवस्था के माध्यम से सम्मान, अवसर अथवा योजनाओं का लाभ मिला।
बिक्रम सिंह ठाकुर ने कांग्रेस द्वारा भाजपा के कार्यक्रमों को लेकर की जा रही टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस कभी भाजपा की कार्यशैली को नहीं समझ सकती। कांग्रेस के नेताओं को कभी थाली बजाना तो कभी घंटी बजाना ही दिखाई देता है, जबकि भाजपा की सोच राष्ट्र प्रथम और जनभागीदारी पर आधारित है। उन्होंने कहा कि जहां अपनी-अपनी डफली और अपना-अपना राग हो, वहां भाजपा की राष्ट्रहित और संगठन आधारित सोच कांग्रेस की समझ से परे होना स्वाभाविक है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी राष्ट्रहित में कोई आह्वान करते हैं तो पूरा देश उनके साथ खड़ा होता है। चाहे स्वच्छता का अभियान हो, आत्मनिर्भर भारत का संकल्प हो, कोरोना काल में देश को एकजुट करने का आह्वान हो या राष्ट्र निर्माण से जुड़ा कोई अन्य अभियान—प्रधानमंत्री के आह्वान पर करोड़ों देशवासी एक साथ आगे आते हैं। यही व्यापक जनभागीदारी कांग्रेस के लिए तकलीफ का विषय बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जो भी कार्य करते हैं, वह किसी एक परिवार या वर्ग को खुश करने के लिए नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के हित और भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए करते हैं। ‘आशीर्वाद का दीया’ के माध्यम से हिमाचल प्रदेश की जनता भी प्रधानमंत्री के प्रति अपना विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद व्यक्त करेगी तथा वर्ष 2047 तक विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगी।
बिक्रम सिंह ठाकुर ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि 17 सितंबर को अपने-अपने बूथों पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण के सफर को जनभागीदारी के साथ ऐतिहासिक बनाएं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lamp of Blessings (Aashirwad ka Diya) to be lit at 8,000 booths in Himachal on September 17: Bikram Singh Thakur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: seva sankalp abhiyan, ashirwad ka diya, narendra modi, bjp himachal pradesh, bikram singh thakur, himachal pradesh bjp, prime minister narendra modi, pm modi 25 years, shimla, himachal pradesh politics, developed india 2047, self reliant india, bjp campaign, public participation, national building, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved